1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 5 अक्टूबर 2026 लव राशिफल: आज कर्क राशि के जातक की लाइफ में किसी खास की हो सकती है एंट्री, जानें आपकी लव लाइफ में क्या लिखा?

5 अक्टूबर 2026 लव राशिफल: आज कर्क राशि के जातक की लाइफ में किसी खास की हो सकती है एंट्री, जानें आपकी लव लाइफ में क्या लिखा?

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 05, 2026 06:21 am IST,  Updated : Oct 05, 2026 06:21 am IST

आज सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद सुखद रह सकता है। सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन के लिए आज का दिन कैसा रह सकता है, विस्तार से पढ़ें 5 अक्टूबर 2026 का लव राशिफल।

आज का लव राशिफल- India TV Hindi
आज का लव राशिफल Image Source : INDIA TV

वैवाहिक और प्रेम जीवन के लिए सोमवार का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए बेहद ही खास रहने वाला है। इन राशि के जातकों को आज पार्टनर से प्यारा सा सरप्राइज मिल सकता है वहीं कर्क राशि वाले की लाइफ में किसी खास की एंट्री हो सकती है। तो आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक वालों की लव लाइफ के बारे में। यहां विस्तार से पढ़िए 5 सितंबर 2026 का लव राशिफल।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत ही स्पेशल रहेगा। रिश्ते में पैदा हुए पुरानी गलतफहमियां दूर होंगे। पार्टनर के साथ एक हसीं और खूबसूरत शाम बिताएंगे। सिंगल लोगों को प्रपोजल मिल सकता है।

वृषभ राशि

अगर आप किसी खास से अपने दिल की बात कहने का सोच रहे थे तो उसके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। वैवाहिक जातकों के दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी रिश्ते में पहले से अधिक मजबूती आएगी।

मिथुन राशि

आज का आपके रिश्ते के लिए खास रहेगा। पार्टनर से कोई प्यारा सा सरप्राइज मिल सकता है। बस आज अपनी वाणी पर संयम रखें। सिंगल जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा नए दोस्त बनाने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जो जातक सिंगल है आज उनके जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है, जिनसे आगे चलकर संबंध मधुर होंगे। पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं।

सिंह राशि

आज का दिन सिंह राशि वालों के रिश्ते के लिए सामान्य रहेगा। काम में बिजी रहने की वजह से पार्टनर को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे।

कन्या राशि

रिश्ते में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर का प्लान कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। अगर आप अपनी शादी की बात आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आज परिवार के सामने अपनी बात रखें। आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों को आज पार्टनर से कोई प्यारा सा सरप्राइज मिल सकता है। आज आपका मूड बहुत अच्छा रहेगा।

मकर राशि 

आज रिश्ते में ईमानदारी और समझदारी सबसे ज्यादा जरूरी रहेगी। यदि पार्टनर किसी बात से परेशान है तो उनका संबल बनें। शाम को साथ बिताया समय आपके रिश्ते को नई ऊर्जा देगा।

वृश्चिक राशि

पार्टनर पर भरोसा रखें वरना एक छोटी सी गलतफहमी आपके रिश्ते में दरार ला सकता है। दूसरों की बातों में आकर अपने रिश्ते को खराब न करें। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें और कोई भी फैसला धैर्य के साथ लें।

कुंभ राशि

सिंगल जातकों के लिए आज का दिन स्पेशल रहने वाला है। किसी खास की एंट्री हो सकती है जिसके साथ जीवन भर का सफर तय कर सकते हैं। वहीं जो लोग पहले से रिश्ते में उनके लिए आज का दिन खूबसूरत और रोमांटिक रहेगा।

मीन राशि 

आज  पार्टनर आपकी हर बात को समझेगा और आपका पूरा सपोर्ट करेगा। वैवाहिक जातकों के बीच का भावनात्मक बंधन और मजबूत होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

गया जी के इस मंदिर में लोग जीते-जी करते हैं अपना पिंडदान और श्राद्ध, जानिए इसके पीछे की क्या है वजह और धार्मिक मान्यताएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।