1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Lucky Rashiyan 7 June 2026: रविवार के दिन चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, धन लाभ से लेकर करियर में सफलता के बन रहे योग

Lucky Rashiyan 7 June 2026: रविवार के दिन चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, धन लाभ से लेकर करियर में सफलता के बन रहे योग

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Jun 06, 2026 03:19 pm IST,  Updated : Jun 06, 2026 03:21 pm IST

7 June 2026 Lucky Rashi: 7 जून 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। 5 राशि के जातकों को करियर, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और रिश्तों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। यहां जानिए कल की लकी राशियां कौन-कौन सी हैं।

7 June 2026 Lucky Rashi- India TV Hindi
कल की लकी राशियां कौन-कौन सी हैं Image Source : PEXELS AND CANVA

Kal Ki Lucky Rashi, 7 June 2026: रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए खास सौगात लेकर आया है। ग्रहों की शुभ स्थिति के प्रभाव से कई लोगों को करियर, धन, रिश्तों और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं उन 5 भाग्यशाली राशियों के बारे में, जिन पर 7 जून 2026 को सितारों की विशेष कृपा रहने वाली है।

  1. मिथुन राशि: रविवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। परिवार के लोगों से सराहना मिलेगी। राजकीय क्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना कर रखें। लोग आपका समर्थन करेंगे। लवमेट के साथ पहले से चली आ रही अनबन खत्म होने के संकेत हैं। एक-दूसरे को और बेहतर समझेंगे। आय में वृद्धि के कई स्रोत मिलेंगे और स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा।
  2. सिंह राशि: रविवार का दिन सिंह राशि वालों के अच्छा गुजरने वाला है। इस राशि के एमटेक के छात्र किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं, बेहतर रहेगा आप किसी से राय ले लें। आपके मन में शुभ विचार आएंगे। आपको कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। ऑफिस में अपनी छवि और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। आपका दांपत्य जीवन शानदार बना रहेगा।
  3. तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए कल का दिन अच्छा जाने वाला है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इंक्रीमेंट होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। धार्मिक सात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। जरूरी सामान रखना न भूलें। आपके निर्णय में परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। जरूरी काम से मार्केट जा सकते हैं। वहां किसी से मुलाकात होगी।
  4. वृश्चिक राशि: रविवार का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए खुशहाल रहेगा। आपका मनोबल बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत सफलता दिलाएगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव से राहत मिलेगी। आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ छोटी सी पार्टी आयोजित कर सकते हैं। आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। वाहन लेने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। 
  5. कुम्भ राशि: कुम्भ राशि के लिए कल का शुभ संकेत दे रहा है। राजनीति में आपके कार्यभार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। बड़ों की बात ध्यान से सुनें, बात को बीच में न काटें। इस राशि के लवमेट शाम को शॉपिंग पर जायेंगे। दिन मनोरंजन से भरपूर रहेगा। आपके व्यापार में पहले से बेहतर अनुकूलता रहेगी। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 17 जून को बन रहा ध्रुव योग इन 3 राशियों के लिए लकी, इन क्षेत्रों में तरक्की और नई उपलब्धियों मिलने के संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।