1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. बुधवार को 4 राशियों के लिए बन रहे हैं खास योग, करियर, कारोबार और रिश्तों में दिखेंगे बड़े बदलाव, ये हैं कल की लकी राशियां

बुधवार को 4 राशियों के लिए बन रहे हैं खास योग, करियर, कारोबार और रिश्तों में दिखेंगे बड़े बदलाव, ये हैं कल की लकी राशियां

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Arti Azad
 Published : Oct 06, 2026 07:04 pm IST,  Updated : Oct 06, 2026 07:04 pm IST

बुधवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए खास हो सकता है। करियर, कारोबार के मामले में दिन उपलब्धियों और नए अवसरों से भरा रहने के संकते हैं। पारिवारिक जीवन में इन्हें सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। जानिए कल भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं।

7 october 2026 Lucky Rashi, kal ki lucky rashiyan- India TV Hindi
7 अक्टूबर 2026 की भाग्यशाली राशियां Image Source : PINTEREST

7 अक्टूबर 2026 का दिन कुछ राशि वालों के लिए नई उम्मीद और बेहतर अवसर लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कुछ लोगों को कामकाज में सफलता मिलने के साथ रिश्तों और पारिवारिक जीवन में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं उन 4 राशियों के बारे में, जिनके लिए बुधवार का दिन खास रह सकता है। पढ़िए बुधवार की लकी राशियों का राशिफल। 

मेष राशि

बुधवार का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। छात्रों को करियर से जुड़ा कोई नया बदलाव देखने को मिल सकता है, जो आगे चलकर उनके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और घरेलू कामों में भी मन लगेगा। कारोबार में कुछ लोगों का सहयोग मिलेगा। साथ ही किसी दूसरी कंपनी के साथ काम करने का अवसर भी मिल सकता है।

कर्क राशि

आपके लिए कल की शुरुआत उत्साह के साथ होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा। मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े कारोबार में उपलब्धियां मिलने के योग हैं। कारोबारी साझेदारों के साथ संबंध बेहतर बनाने की कोशिश सफल हो सकती है। घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताने से उनके अनुभवों से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी के संकेत हैं। ऑफिस के रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए कल का दिन उत्तम रहने वाला है। मौजूदा कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में किए गए बदलावों का भविष्य में अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है। किसी काम से ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है और प्रमोशन के अवसर भी बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में आपसी सम्मान बना रहेगा और परिवार में सुखद माहौल रहेगा। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन शानदार रह सकता है। पिछले कुछ समय से चली आ रही उलझनों से राहत मिलने की संभावना है। किसी जगह से अचानक सहयोग या सही सलाह मिल सकती है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। इस दिन अपने निजी कामों पर अधिक ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में बेवजह हस्तक्षेप करने से बचें और किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी न करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: माता की चौकी सजाते समय न करें ये गलतियां, दिशा से लेकर अखंड ज्योत तक जान लें जरूरी नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।