1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 9 सितंबर 2026 का लव राशिफल: मेष-तुला वालों को प्रेम जीवन में रहना होगा संभलकर, कुंभ सहित 3 राशियों के लिए दिन रह सकता है शुभ

9 सितंबर 2026 का लव राशिफल: मेष-तुला वालों को प्रेम जीवन में रहना होगा संभलकर, कुंभ सहित 3 राशियों के लिए दिन रह सकता है शुभ

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 09, 2026 06:15 am IST,  Updated : Sep 09, 2026 06:15 am IST

आज के दिन मेष और तुला सहित कुछ राशियों को प्रेम जीवन में संभलकर रहना होगा। वहीं कुछ राशियों की लव लाइफ में अच्छे परिवर्तन भी आज के दिन देखने को मिल सकते हैं। पढ़ें 7 सितंबर का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : UNSPLASH

आज बुधवार 9 सितंबर के दिन चंद्रमा कर्क राशि में संचार करते हुए दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। सिंह राशि में चंद्रमा के साथ केतु और सूर्य भी होंगे जिसके चलते त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। इस योग के बनने से मेष-तुला वालों को लव लाइफ में सतर्कता बरतनी चाहिए। कर्क और कुंभ सहित कुछ लोगों को प्रेम संबंधों में अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं। यहां विस्तार से पढ़िए आज का लव राशिफल। 

मेष राशि 

लव पार्टनर के साथ बहसबाजी करने से आज के दिन बचें। बिना किसी वजह के गलतफहमी आपको हो सकती है। क्रोध को नियंत्रण में रखें और पार्टनर को समझने की कोशिश करें। 

वृषभ राशि 

आज के दिन आप पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। प्रेम जीवन में तालमेल बना रहेगा। 

मिथुन राशि 

इस राशि के जातकों को प्रेम जीवन में आज के दिन रोमांस की अधिकता देखने को मिल सकती है। कुछ लोग पार्टनर से खुलकर दिल की बातें करेंगे। 

कर्क राशि 

चंद्रमा की स्थिति आज आपके पक्ष में रहेगी। प्रेम जीवन में आ रही गलतफहमियां आज के दिन दूर हो सकती हैं। 

सिंह राशि 

आज आपकी राशि में त्रिग्रही योग बनेगा इसलिए थोड़ा सतर्क आपको संबंधों को लेकर रहना होगा। पार्टनर के साथ बातचीत के दौरान अहंकार को खुद पर हावी न होने दें। 

कन्या राशि 

आज का दिन आपके लिए सामान्य साबित हो सकता है। लव लाइफ जैसी चली आ रही है वैसी ही चलती रहेगी। 

तुला राशि 

किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ मनमुटाव दिन के समय हो सकता है। हालांकि, रात के वक्त खुलकर बातें करके पार्टनर को मना सकते हैं। 

वृश्चिक राशि 

आपके लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम इस राशि के कुछ जातक बिता सकते हैं। 

धनु राशि 

आपके लिए दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा रह सकता है। पार्टनर को पर्याप्त समय भले ही आज न दे पाएं मगर प्यार भरा मैसेज करके आप उनको अच्छा फील करवा सकते हैं। 

मकर राशि 

आज प्रेम संबंध में मजबूती आ सकती है। लव पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर कुछ लोग योजनाएं बनाते देखे जा सकते हैं। 

कुंभ राशि 

आज आपके लिए दिन बेहद शानदार रह सकता है। कुछ लोग लव पार्टनर के सामने विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं, सकारात्मक जवाब मिलने की पूरी संभावना है। 

मीन राशि 

आज आपके रिश्तों में स्पष्टता आ सकती है। किसी बात को लेकर अगर आप परेशान थे तो पार्टनर के साथ बात करके समस्या का हल मिल सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

दसमुखी रुद्राक्ष आर्थिक उन्नति और करियर में दिला सकता है सफलता, जानें पहनने की विधि और लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।