Dhanu Rashifal 14 December 2025: धनु राशि वाले कोई भी काम जल्दबाजी में बिल्कुल भी न करें। आज आपको सर्तक रहना किसी के भी बहकावे में न आए। तो यहां आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं धनु राशि के जातकों का आज का राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक।
आज का धनु राशिफल 14 दिसंबर 2025
आज के दिन आप किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें तो आपके लिए अच्छा होगा। आज ऑफिस के जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो सकारात्मक तरीके से पूरे होंगे। ऑफिस में आज का दिन ठीक रहेगा साथ ही सहकर्मी काम निकलवाने के लिए आपको प्रलोभन दे सकता है। इससे आपके इमेज पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी के बहकावे में न आये और अपने कार्य के प्रति सतर्क रहें। विवाह के शुभ समाचार आज रिश्तेदार घर लेकर आ सकता है जिससे आपके परिवार में खुशियों को माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 6
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: