Kanya Rashifal 9 May 2026: कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला साबित हो सकता है। घर में सुविधादायक किसी वस्तु को आज ला सकते हैं। कुछ लोगों को घर की साफ-सफाई करते भी देखा जा सकता है। भविष्य को लेकर जो चिंताएं आपके मन में हैं उनको लेकर माता-पिता या फिर जीवनसाथी से आप बात कर सकते हैं। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं कन्या राशि का दैनिक राशिफल। साथ ही जानेंगे शनिवार के दिन इनके लिए शुभ अंक और रंग के बारे में।
कन्या राशि 9 मई 2026
शनिवार का दिन आपके लिए आनंदमय होगा। आपको खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन की आपकी प्रतीक्षा समाप्त होगी। नई पोस्ट पर काम का दबाव बढ़ेगा। आप पूरी सावधानी से काम करें। शनिवार के दिन आप घर परिवार की समस्याओं को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। किसी कार्य योजना के कारण आपको दूर की यात्रा करनी पड़ेंगी। आपके घर के सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। शनिवार के दिन कोई रुका हुआ काम किसी मित्र की मदद से पूरा हो जायेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले के जैसा सामान्य रहेगा। पैसों के लेन-देन से बचने की पूरी कोशिश करें। सेहत को लेकर भी कन्या राशि के जातकों को सतर्कता बरतनी चाहिए। कोई स्वास्थ्य समस्या है तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लें।
- शुभ रंग - काला
- शुभ अंक - 9
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
नौकरी और प्रमोशन में रुकावट की वजह बनती हैं कुछ चीजें, तुरंत हटा दें ऑफिस डेस्क पर रखा ये सामान