1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Rashifal 11 April 2026: कुंभ राशि वालों आपकी योग्यता दिलाएगी बड़ा फायदा, रुके काम होंगे पूरे, पढ़िए दैनिक कुंभ राशिफल

Kumbh Rashifal 11 April 2026: कुंभ राशि वालों आपकी योग्यता दिलाएगी बड़ा फायदा, रुके काम होंगे पूरे, पढ़िए दैनिक कुंभ राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Apr 10, 2026 11:18 pm IST,  Updated : Apr 10, 2026 11:18 pm IST

Kumbh Rashifal 11 April 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और सफलता से जुड़ा रह सकता है। आत्मविश्वास और सही फैसले आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश जी जानिए कुंभ दैनिक राशिफल के बारे में।

11 अप्रैल 2026 कुंभ राशिफल- India TV Hindi
11 अप्रैल 2026 कुंभ राशिफल Image Source : INDIA TV

Kumbh Rashifal 11 April 2026: आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत बनाएगी। आज आपको अपनी मेहनत और योग्यता पर भरोसा रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपके लिए सफलता का रास्ता खोल सकती है। पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर भी सहयोग मिलने के संकेत हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानेंगे कि आज के दिन शुभ रंग और शुभ अंक क्या होगा।

कुंभ राशि के लिए दिन लाभदायक

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। किसी भी कार्य में दूसरों से मदद की उम्मीद ना करें तथा अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें, आपको निश्चित फायदा होगा। आज वित्तीय मामलों को लेकर लिया गया निर्णय फायदेमंद साबित होगा तथा रुके हुए कई कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य द्वारा आपकी किसी समस्या का हल निकल सकता है। आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपको बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं।

  • शुभ रंग - काला
  • शुभ अंक - 9

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: कर्ज और रुके कामों से परेशान? प्रदोष व्रत की शाम शिव जी के इन नामों का करें जप, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा! 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।