1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Rashifal 14 April 2026: कुंभ वालों की खुलेगी किस्मत, मंगलवार के दिन सफलता के बनेंगे योग

Kumbh Rashifal 14 April 2026: कुंभ वालों की खुलेगी किस्मत, मंगलवार के दिन सफलता के बनेंगे योग

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 13, 2026 10:41 pm IST,  Updated : Apr 13, 2026 10:41 pm IST

Kumbh Rashifal 14 April 2026: मंगलवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रह सकता है। आपको करियर के साथ ही जीवन के कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

Kumbh Rashifal- India TV Hindi
कुंभ राशिफल Image Source : INDIA TV

Kumbh Rashifal 14 April 2026: मंगलवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए काफी अच्छा रह सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता दिला सकती है। आज के दिन सूर्य ग्रह मेष राशि में गोचर करेंगे। यानि आपके दूसरे भाव से तीसरे भाव में जाएंगे। तीसरा भाव साहस और पराक्रम का कारक होता है इसलिए आपके साहस में भी सूर्य के गोचर के बाद इजाफा देखा जा सकता है। इसके साथ ही सेहत में भी अच्छे बदलाव इस राशि के जातकों को देखने को मिल सकते हैं। आइए अब जान लेते हैं जीवन के अन्य क्षेत्रों में कुंभ वालों को क्या फल मिलेंगे और आज के दिन आपके लिए शुभ अंक और रंग क्या है। 

कुंभ राशि राशिफल 14 अप्रैल

आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग आज आपको मिलेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। करियर में बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का भाव आज आपके मन में आयेगा आप ऐसा कर भी सकते हैं। आज आप बिजनेस में पैसे तो लगायेंगे , लेकिन आपको उसका लाभ मिलने में वक्त लगेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नवविवाहितों के जीवन में खुशियां बढ़ेगी। 

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक-7

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Surya Dwadashnaam Stotra: सूर्य द्वादश नाम स्तोत्र का पाठ करने से चमक उठेगी किस्तम, अक्षय तृतीया पर जरूर करें इसका पाठ

Vastu Tips: सिरहाना किस दिशा में रखें? सोने की ये सही आदत दिलाएगी बड़ा फायदा, जानिए वास्तु नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।