1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Makar Rashifal 14 December 2025: आज मकर राशि वालों की किस्मत में क्या-क्या लिखा है? यहां पढ़िए मकर राशिफल

Makar Rashifal 14 December 2025: आज मकर राशि वालों की किस्मत में क्या-क्या लिखा है? यहां पढ़िए मकर राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 14, 2025 06:00 am IST,  Updated : Dec 14, 2025 06:00 am IST

Makar Rashifal 14 December 2025: अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। वहीं मकर राशि के कारोबारी को आज एक्स्ट्रा इनकम मिल सकती है।

आज का मकर राशिफल- India TV Hindi
आज का मकर राशिफल Image Source : INDIA TV

Makar Rashifal 14 December 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम बीतेगा। इस राशि के कारोबिरियों के लिए आज फायदे का दिन रहेगा। तो आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से मकर राशि के बारे में जान लेते हैं। साथ ही जानेंगे कि आज मकर राशि के लिए शुभ रंग और लकी नंबर क्या रहेगा।

आज का मकर राशिफल 14 दिसंबर 2025

आज जिस काम को आप शुरू करेंगे उसे पूरा करके ही राहत की सांस लेंगे, इस वजह से हो सकता है ऑफिस में काफी देर तक काम करना पड़े। किसी काम को पूरा करने के लिए शॉर्टकट अपनाने से बचें। निश्चित ही काम थोड़े विलंब से ही लेकिन पूरे हो जाएंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को आज एक्स्ट्रा इनकम कहीं से मिल सकता है आज आपको ट्रैफिक नियमों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। इसलिए बाहर निकलते समय अपना ड्राइविंग लाइसेंस लेना न भूलें। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके आय के नए स्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।