Mithun Rashifal 2 May 2026: मिथुन राशि के जातकों के लिए 2 मई 2026 का दिन खुशियों और सकारात्मक माहौल से भरा रहने वाला है। आज आपका समय परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा बीतेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आपको किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप पूरी मेहनत और लगन से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार रिश्तों में तालमेल बना रहेगा, लेकिन अपने व्यवहार में संतुलन रखना भी जरूरी होगा। यहां पढ़िए शनिवार का दैनिक मिथुन राशिफल।
मिथुन राशि
शनिवार का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपका दिन दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आपको बहुमूल्य काम पूर्ण की जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे पूरा करने के लिए आप खूब मेहनत करेंगे आज आप किसी बचपन के मित्र से मिलने जाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। हालांकि, आज आपकी जिद से दूसरों को भी परेशानी हो सकती है इसका आप ख्याल रखें। बेटे को सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा।
- शुभ रंग- पीच
- शुभ अंक- 6
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: Tula Rashifal 2 May 2026: तुला राशि वालों का सुधरेगा आर्थिक पक्ष, पारिवारिक जीवन में भी आएंगी खुशियां