1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Tula Rashifal 2 May 2026: तुला राशि वालों का सुधरेगा आर्थिक पक्ष, पारिवारिक जीवन में भी आएंगी खुशियां, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tula Rashifal 2 May 2026: तुला राशि वालों का सुधरेगा आर्थिक पक्ष, पारिवारिक जीवन में भी आएंगी खुशियां, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : May 01, 2026 08:22 pm IST,  Updated : May 01, 2026 08:22 pm IST

Tula Rashifal 2 May 2026: तुला राशि वालों के लिए शनिवार का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा।। आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं तुला राशि का दैनिक राशिफल।

Tula Rashifal- India TV Hindi
तुला राशिफल Image Source : INDIA TV

Tula Rashifal 2 May 2026: तुला राशि वालों शनिवार के दिन चंद्रमा आपकी ही राशि में विराजमान होंगे इसलिए आपके स्वभाव में शीतलता देखी जा सकती है। वैवाहिक जीवन में सुखद अनुभव आपको प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के कुछ लोग किसी पार्टी या समारोह में 2 मई के दिन हिस्सा ले सकते हैं और अपने करीबियों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। कर्ज से इस राशि के कुछ जातकों को मुक्ति मिल सकती है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं तुला राशि का दैनिक राशिफल और शुभ अंक और रंग के बारे में।

तुला राशिफल 2 मई 2026

शनिवार का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे। तुला राशि के कुछ लोग पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। शनिवार के दिन कार्य करते समय अपने व्यवहार में धैर्य और समझदारी बनाए रखें। परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। शनिवार के दिन पारिवारिक जीवन में खुशियां आपको प्राप्त होंगी। 2 मई के दिन आप फैसला शांति से लें। यदि आप अपनी वाणी भी मधुर रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज के दिन इस राशि के जातकों की सेहत में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपके द्वारा किए गए कार्यों को कार्यक्षेत्र में सराहा जा सकता है। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे, आपके सही मौके को पहचानने की आवश्यकता होगी ऐसा करने से आप आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Vastu For Water Pot: किस्मत चमका देगा पानी का मटका, बस जान लें इसे रखने की सही दिशा

Ekdant Sankashti Chaturthi 2026: एकदंत संकष्टी चतुर्थी कब है? नोट कर लें सटीक तारीख, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय समय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।