1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 02 April 2025: स्कंदमाता की कृपा से इन राशियों के जीवन में आएगी खुशहाली, जानें मेष से मीन तक सभी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 02 April 2025: स्कंदमाता की कृपा से इन राशियों के जीवन में आएगी खुशहाली, जानें मेष से मीन तक सभी का राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 02, 2025 06:24 am IST,  Updated : Apr 02, 2025 06:24 am IST

Aaj Ka Rashifal 02 April 2025: मशहूर ज्योतिष आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।

Aaj Ka Rashifal - India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

02 April 2025 Ka Rashifal: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 11 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का पांचवा दिन है। आज देर रात 2 बजकर बजकर 50 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज राम राज्य महोत्सव तथा श्री लक्ष्मी पंचमी भी मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 अप्रैल 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। आज परिवार में विशेष लोगों का आगमन हो सकता है। माता दुर्गा के आशीर्वाद से आपके रुके हुए काम सफल होंगे। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार की गति बढ़ाने के लिए आज आप नया प्लान बनायेंगे। माता को लाल चुनरी चढ़ाए, रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 7

वृष राशि: 

आज का दिन आपके लिए फेबरेबल रहने वाला है। आज आपके परिवार में नई खुशियाँ आएंगी। आज आय के मुकाबले खर्चों में अधिकता रहेगी। अगर आँख से सम्बंधित समस्या है तो किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है। मां दुर्गा को पान का पत्ता अर्पित करें, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि: 

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। नया ऑफिस ज्वाइन करना चाहते हैं तो समय आपका साथ देगा। कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आज नौकरी में उल्लास का माहौल बनेगा। डॉक्टर्स आज अपने सीनियर से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। इस राशि के इंजीनियर के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। माता के आगे माथा टेके, कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 2

कर्क राशि: 

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज दोस्तों के साथ बाहर खाने का प्लान बनायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच समझकर फैसला लेना चाहिए। आज आप नया सामान खरीदने का मन बना सकते हैं। आज अपने व्यापार में बदलाव लायेंगे, इससे आपको अच्छा मुनाफा होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 4

सिंह राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में अनुकूल स्थितियां बनी रहेंगी। आज आपको बड़ों का सहयोग मिलेगा। आज बच्चों के साथ आप समय बिताएंगे। आज आपको वाहन सुख के योग बन रहे हैं। बुजुर्गों की धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। लवमेट आज एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। स्कन्द माता को फूल अर्पित करें, मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि: 

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। बिजनेस मैन की रुकी डील आज फाइनल होगी। आज नए क्लाइंट्स के साथ मीटिंग करेंगे। अविवाहितों के चल रहे रिश्ते की बात जल्द पक्की होगी। आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। किसी के सहयोग से आपको लाभ होगा। मां दुर्गा की उपासना करें, आपके आय में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि: 

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि: 

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी समझदारी से करनी चाहिए, सफलता के योग बने हुए हैं। माता-पिता की जिम्मेदारियों को उठाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर वालों से करेंगे। माता के सामने घी का दीपक जलाएं, मनपसंद जीवनसाथी मिलेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 9

धनु राशि:

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे। आज आपको सफलता की नयी किरण दिखाई देगी। काफी समय से वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो आज वाहन लेने में समय आपका साथ देगा। दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें, स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। 

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 1

मकर राशि: 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप व्यापार के लिए मशीनरी उपकरण खरीदने का मन बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों में प्रेम भाव बढ़ेगा। लवमेट को मनचाहा उपहार मिलेगा। आर्ट्स के छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नयी कलाकृति दोस्तों को पसंद आयेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। माँ स्कन्दमाता को मीठे का भोग लगायें, किस्मत का साथ मिलता रहेगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। अगर आपके घर का निर्माण कार्य चल रहा है तो जल्द पूरा हो जायेगा। आज आपको प्रमोशन से जुडी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर बनेगा, साथ में किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे। परिवार के साथ माता दुर्गा की पूजा करें, जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि: 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी मेहमान के आने से उनके सत्कार की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। आज आपको आय के नए साधन मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सिविल इंजीनियर्स का चल रहा प्रोजेक्ट आज पूरा हो जायेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच कार्यों में  सहयोग करेगी। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके सभी रूके हुए काम बनेंगे।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र का हुआ गुरु के नक्षत्र में गोचर, 1 से 26 अप्रैल तक धन से भरेगी इन 3 राशियों की तिजोरी

Maya Devi Temple: माता सती की नाभि गिरने से यहां बना पहला शक्तिपीठ, इस शहर की रक्षा करती हैं माया देवी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।