1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 10 October 2022 इन 3 राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन होगा लाभ, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Aaj Ka Rashifal 10 October 2022 इन 3 राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन होगा लाभ, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Oct 10, 2022 05:15 am IST,  Updated : Oct 10, 2022 05:15 am IST

Aaj Ka Rashifal 10 October 2022: आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार 10 अक्टूबर को आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों को करके आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 10 October 2022- India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal 10 October 2022 Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 10 October 2022: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज से कार्तिक का महीना शुरू हो रहा है। आज शाम 4 बजकर 43 मिनट तक व्याघात योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 2 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि (Aries)

Aaj Ka Rashifal 10 October 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 10 October 2022

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को अचानक कहीं से धनलाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अगर आज किसी नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है, तो माता-पिता के साथ विचार विमर्श अवश्य कर लें। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें। चन्दन का तिलक लगाकर बाहर निकलें, आपके सभी काम बनेंगे। 

शुभ रंग- लाल  

शुभ अंक-

वृष राशि (Taurus)

आपके लिए आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगें, साथ ही आज काम में मन लगेगा। अगर आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो अच्छे से जांच पड़ताल अवश्य कर लें।इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा। परिवार के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बनेगा। 

शुभ रंग- ब्लू 
शुभ अंक-

मिथुन राशि (Gemini)

Aaj Ka Rashifal 10 October 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 10 October 2022

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रहीं कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज काम को पूरा करने के लिए आस-पास के कई लोग आपको सलाह देगें... इससे दूसरों की गलती से भी आप सुरक्षित रहेगें। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन ठीक है।

शुभ रंग- गुलाबी  
शुभ अंक-

कर्क राशि  (Cancer)

Aaj Ka Rashifal 10 October 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 10 October 2022

आज का दिन सामान्य रहेगा। सड़क पर चलते समय ट्राफिक नियमों को ध्यान में रखकर रोड-क्रास करें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। करियर में आये उतार-चढ़ाव आने से आप परेशान रहेगें। लेकिन किसी अनुभवी सीनियर्स की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। जरुरतमंद को भोजन खिलाने से आपको मन को शांति मिलेगी।

शुभ रंग- ग्रीन 
शुभ अंक-

सिंह राशि  (Leo)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी। आप इनका डटकर मुकाबला करें, सफलता हासिल होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। करियर संबंधी चुनाव आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है... लेकिन सही पॉइन्ट का चुनाव आपके करियर को तरक्की की राह पर ले जाएगा। 

शुभ रंग- पीला  
शुभ अंक-

कन्या राशि  (Virgo)

Aaj Ka Rashifal 10 October 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 10 October 2022

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज रोजगार में पदोन्नती के अवसर बनेंगे। ऑफिस में कार्यशीलता के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है.. इसलिए ऑफिस टाइम पर जाएं... नही तो इससे आपके इमेज पर बैड इफेक्ट पड़ सकता है। पहले हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा। आज परिवार वालों के साथ कहीं डिनर का प्लान बनाएंगे। 

शुभ रंग- नेवी ब्लू  
शुभ अंक-

तुला राशि  (Libra)

आपका आज का दिन आज ठीक-ठाक रहेगा। कम्पनी की तरफ से आपको विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा लाभदायक रहेगी। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। कम्पनी में जॉब के लिए आपको कॉल आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। लक्ष्मी मां की पूजा - अर्चना करने से आपको धन लाभ हो सकता है।

शुभ रंग- ग्रे  
शुभ अंक-

वृश्चिक राशि  (Scorpio)

Aaj Ka Rashifal 10 October 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 10 October 2022

आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियाँ लेकर आया है। आपका चंचल स्वभाव आपके लिए थोड़ी परेशानी क्रिएट कर सकता है....बेहतर होगा, आप बड़ों की राय को सुने और उनको माने। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा...जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। गरीबों को दान देने से,आपके मन को शांति मिलेगी। 

शुभ रंग- आसमानी  
शुभ अंक-

धनु राशि  (Sagittarius) 

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिलेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपका विदेश का प्लान भी बन सकता है। सरसों के तेल दान देने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

शुभ रंग- पर्पल  
शुभ अंक-

मकर राशि (Capricorn)

Aaj Ka Rashifal 10 October 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 10 October 2022

आज का दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बन सकता हैं। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। टेन्ट हाउस वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है... किसी भूखे को खाना खिलाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी।

शुभ रंग- ऑरेंज  
शुभ अंक-

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पुराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है, अपनी पढ़ाई जारी रखें। व्यापार को लेकर आपके पार्टनर से अनबन हो सकती है , बेहतर होगा अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। 

शुभ रंग- नींबू पीला 
शुभ अंक-

मीन राशि (Pisces) 

Aaj Ka Rashifal 10 October 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 10 October 2022

आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा होगा... आपके व्यापार में चार गुना इजाफा होगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। बच्चों के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बन सकता है। 

शुभ रंग- गहरा गुलाबी
शुभ अंक-

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।