1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: आज के दिन मेष, मिथुन समेत इन 5 राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: आज के दिन मेष, मिथुन समेत इन 5 राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 18, 2025 06:23 am IST,  Updated : Sep 18, 2025 07:26 am IST

Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज द्वादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज के दिन मेष, मिथुन, कर्क, धनु और मीन वालों को करियर क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों को दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Rashifal- India TV Hindi
आज का राशिफल। Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज द्वादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज रात 9 बजकर 37 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। चलिए जानते हैं आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशिफल विस्तार से यहां।

आज का मेष राशिफल: आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मेष राशिफल

आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द की वृद्धि होगी। साथ ही आज आपको बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाह भी करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के कई मौके आपके हाथ लगेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति का साथ मिलेगा, जिनके अनुभव और सलाह से आपकी समस्या हल होगी। इस राशि के राजनीति से जुड़े व्यक्ति आज सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे, जिससे आपकी छवि और ज्यादा मजबूत बनेगी। 

  • मेष राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
  • मेष राशि वालों का आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का वृषभ राशिफल: हो सकता है प्रमोशन

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का वृषभ राशिफल

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे और आप सोंचे हुए कार्यों में उनका इस्तेमाल कर सकते हैं। आज आपको मीडिया क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने के साथ ही बड़े अवसर भी प्राप्त होंगे। इस राशि के प्राइवेट जॉब में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आज इंजीनियरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे। साथ ही महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में आज आपको सीनियर की मदद मिलेगी।

  • वृषभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
  • वृषभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीला

आज का मिथुन राशिफल: पेंडिंग काम पूरे होंगे

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मिथुन राशिफल

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा और आपके क्लाइंट के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा तथा आज आपको संतान पक्ष से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आज आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे, जिससे उपचार बेहतर ढंग से हो। आज आप किसी कलीग की मदद से ऑफिस के पेंडिंग काम को पूरा करेंगे, आपके टीम वर्क से बॉस बहुत खुश होंगे। आज आप बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। 

  • मिथुन राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
  • मिथुन राशि वालों का आज का शुभ रंग- मेजेंटा

आज का कर्क राशिफल: खर्चों पर लाएं रोक

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कर्क राशिफल

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा। साथ ही धार्मिक कार्यों में आजआप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज जरूरत से ज्यादा खर्चो पर रोक लगाना भी जरूरी है। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आप फिट रहेंगे।

  • कर्क राशि वालों का आज शुभ अंक- 09
  • कर्क राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीच

आज का सिंह राशिफल: दांपत्य जीवन में बढ़ेगा आपसी ताल-मेल

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का सिंह राशिफल

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी, रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। साथ ही आपके दांपत्य जीवन में आपसी ताल - मेल बढेगा। आज किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे और आपकी पढाई में रूचि बढ़ेगी। आज आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे और किसी से लिया कर्ज आज आप वापस करेंगे। आज आप दोस्तों के साथ बाहर डिनर करने जायेंगे, जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आज आप इन्वेस्टमेंट को लेकर किसी एक्सपर्ट या घर के बड़े सदस्य से सलाह ले सकते हैं।

  • सिंह राशि वालों का आज शुभ अंक- 06
  • सिंह राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीच

आज का कन्या राशिफल: पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TV आज का कन्या राशिफल

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे, जिससे आपकी जान – पहचान बड़े व्यक्तियों से होगी। आज इस राशि के फैशन डिज़ाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा, आपको ऑनलाइन माध्यम से बड़ा आर्डर मिल सकता है। आज दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। साथ ही आपकी पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनेंगी। आज आपको संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी और आपके शत्रु परास्त होंगे। आज समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है। 

  • कन्या राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
  • कन्या राशि वालों का आज का शुभ रंग- महरून

आज का तुला राशिफल: आय में हो सकती है बढ़ोतरी

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TV आज का तुला राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने खानपान का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। आज आपकी आय में बढ़ोतरी होगी और आपकी सुख – सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस राशि के विद्यार्थी आज अपनी पढाई पर ध्यान देंगे, जल्द ही आपको सिलेक्शन मिलेगा। आज आप भावनाओं में बहकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें अन्यथा कोई आपको अपनी बातों में उलझा सकता है। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो भविष्य में आपके व्यापार के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। 

  • तुला राशि वालों का आज शुभ अंक- 08
  • तुला राशि वालों का आज का शुभ रंग- लाल

आज का वृश्चिक राशिफल: कानूनी मामले में राहत

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का वृश्चिक राशिफल

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो अविवाहित हैं उनके विवाह के लिए जल्द ही अच्छे रिश्ते आयेंगे। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे, उनसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। आज आपको किसी क़ानूनी मामलें में बड़ी राहत मिलेगी, जिससे आपका मानसिक बोझ हल्का होगा।

  • वृश्चिक राशि वालों का आज शुभ अंक- 08
  • वृश्चिक राशि वालों का आज का शुभ रंग- मेजेंटा

आज का धनु राशिफल: आज मिल सकता है उपहार

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का धनु राशिफल

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते में अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। साथ ही आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बनेगा। आज आप अपने किसी क्लाइंट से वीडियो कॉल करके मीटिंग करेंगे, जिससे आपको बेहतर सुझाव मिलेंगे। आज आपका कोई रिश्तेदार आपके लिए उपहार लेकर आयेगा। आज संतान पक्ष से आपको सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार में उत्साह भरा माहौल रहेगा। कुल – मिलाकर आज का दिन ठीक बीतेगा। 

  • धनु राशि वालों का आज शुभ अंक- 09
  • धनु राशि वालों का आज का शुभ रंग- हरा

आज का मकर राशिफल: गलतफहमियां होंगी दूर

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मकर राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी करीबी के साथ आपकी गलतफहमी दूर होगी और आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मन अध्यात्म में थोड़ा ज्यादा लगेगा, आप पास के ही मंदिर में कुछ वक्त गुजारेंगें जिससे मन शांत होगा। इस राशि के स्टेशनरी का कारोबार कर रहे व्यक्तियों को आज अच्छा मुनाफा मिलेगा। आज आप घर के बुजुर्गों को समय से दवाई दे और उनकी देख भाल अच्छे से करें। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा, आप निश्चिंत होकर किसी काम को पूरा करेंगे।

  • मकर राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
  • मकर राशि वालों का आज का शुभ रंग- महरून

आज का कुंभ राशिफल: घर के बड़ों से मिलेगी सलाह

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको घर के बड़ों से आगे बढ़ने की राय मिलेगी, जो आपके बहुत काम आयेगी। आज इस राशि के लेखकों की बुक पब्लिश होगी, जिसके लिए उसको अवार्ड भी मिलेगा | आज अपने आप को एकदम फिट एंड फाइन रखने के लिए एक्सरसाइज करें। आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा, साथ ही कुछ और शुरू करने का मन बनायेंगे। आज आप किसी मामले को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने की कोशिश करें।

  • कुंभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
  • कुंभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- लाल

आज का मीन राशिफल: घर में रहेगा खुशी का माहौल

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मीन राशिफल

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज किसी ख़ास मेहमान के स्वागत सत्कार में आप व्यस्त रहेंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। आज पूरा दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, आय के नए स्रोत भी आपको मिलेंगे। आज आप बेवजह की बातों से दूरी बनाकर रखें , तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके बच्चे किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा।

  • मीन राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
  • मीन राशि वालों का आज का शुभ रंग- पिंक

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Vastu Tips: घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कभी न करें ये गलतियां, हो जाएंगे पाई-पाई के मोहताज

खाटू श्याम बाबा आपकी सभी मनोकामनाएं करेंगे पूरी, बस कर लें ये 3 काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।