Published : Sep 17, 2025 02:03 pm IST, Updated : Sep 17, 2025 02:03 pm IST
1/5Image Source : India Tv
बाबा खाटू श्याम को शीश दानी के नाम से भी जाना जाता है। महाभारत युद्ध के दौरान उन्होंने भगवान कृष्ण को अपना शीश दान कर दिया था। उनके त्याग से प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने उन्हें वरदान दिया था कि कलयुग में तुम मेरे नाम से जाने जाओगे और हारे का सहारा बनोगे।
2/5Image Source : Freepik
इसलिए वर्तमान में बाबा खाटू श्याम के भक्तों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है। माना जाता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद को बाबा श्याम पूरी करते हैं। आपकी मुरादें पूरी हों इसके लिए कैसे आप श्याम बाबा को प्रसन्न कर सकते हैं, आइए जानते हैं।
3/5Image Source : Temple.yatradham.org
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर खाटू श्याम जी के दर्शन करने के बाद अगर भक्त 108, 51 या फिर केवल 11 बार भी श्याम नाम का जप करता है तो उसकी मनोकामना को बाबा पूरी करते हैं। साथ ही श्याम नाम का जप करने से भक्तों को आत्मिक और मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। श्याम नाम का जप करने से बाबा खाटू श्याम अतिप्रसन्न होते हैं।
4/5Image Source : Shrishyammandir.com
बाबा खाटूश्याम को प्रसन्न करने के लिए बाबा को चिट्ठी भी भक्त लिखते हैं। कई लोग बाबा के दरबार में जाकर ही चिट्ठी में अपनी मनोकामनाएं लिखते हैं वहीं कुछ लोग खाटू श्याम धाम जाने वालों को अपनी चिट्ठी देते हैं। माना जाता है कि चिट्ठी में बाबा से जो भी मुराद मांगी जाती है उसे बाबा पूरा कर देते हैं। बस बाबा पर आपको अटूट श्रद्धा और विश्वास होना चाहिए।
5/5Image Source : Freepik
बाबा खाटू श्याम के साथ ही बाबा के अन्य धामों जैसे चुलकाना धाम जैसी जगहों पर भक्त पीपल के पेड़ पर अपनी मन्नत का धागा बांधते हैं। माना जाता है बाबा से मनोकामना बांधकर पीपल पर इस धागे को बांधने से खाटू श्याम महाराज आपकी मुरादों को पूरा करते हैं।