1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 21 August 2022: मेष, वृषभ सहित ये हैं रविवार की 5 लकी राशियां, अचानक हो सकता है धन लाभ

Aaj Ka Rashifal 21 August 2022: मेष, वृषभ सहित ये हैं रविवार की 5 लकी राशियां, अचानक हो सकता है धन लाभ

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Aug 21, 2022 05:15 am IST,  Updated : Aug 21, 2022 05:15 am IST

Aaj Ka Rashifal 21 August 2022: आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार 21 अगस्त को आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों को करके आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 21 August 2022- India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal 21 August 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मेष राशि वालों का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है।
  • वृष राशि वालों का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है।

Aaj Ka Rashifal 21 August 2022: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 39 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से देर रात 3 बजकर 35 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार 21 अगस्त को आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों को करके आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपका काम मन-मुताबिक होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। खुद को शांत बनाये रखेंगे। कोई रचनात्मक काम आपके दिमाग में आ सकता है। कारोबार में सफलता मिल सकती है।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)

 आज का वृषभ राशि 21 अगस्त 2022
Image Source : INDIA TVआज का वृषभ राशि 21 अगस्त 2022

 आज का वृषभ राशि 21 अगस्त 2022
Image Source : INDIA TVआज का वृषभ राशि 21 अगस्त 2022

आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। 

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

आज का मिथुन राशि 21 अगस्त 2022
Image Source : INDIA TVआज का मिथुन राशि 21 अगस्त 2022

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे। आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। स्थितियां आपके फेवर में होंगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

कर्क राशि  (Cancer Daily Horoscope)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा परन्तु आप मेहनत से पीछे नही हटेंगे। कुछ हद तक आप व्यस्त भी हो सकते हैं। फालतू- विवाद से बचना आपके लिए श्रेयस्कर रहेगा। 

सिंह राशि  (Leo Daily Horoscope)

आज का सिंह राशि 21 अगस्त 2022
Image Source : INDIA TVआज का सिंह राशि 21 अगस्त 2022

आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। परिवार में सुख समृद्धि का वातावरण रहेगा। पराक्रम और धैर्य की वृद्धि होगी। किसी सोंचे हुए काम की शुरुआत आज करेंगे। बेटे की सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र से भरा रहेगा। किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलने से ख़ुशी मिलेगी। डाइजेस्टिव सिस्टम की समस्या से आपको आराम मिलेगा।

कन्या राशि  (Virgo Daily Horoscope) 

आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। दैनिक जीवन की गतिविधियां अच्छी चलेंगी। आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। मूर्तिकारों की कोई मूर्ति बड़े मंदिर में स्थापित हो सकती है। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करने से ही किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे।

तुला राशि  (Libra Daily Horoscope)

आज का तुला राशि 21 अगस्त 2022
Image Source : INDIA TVआज का तुला राशि 21 अगस्त 2022

आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। नया वाहन लेने का विचार परिवार जनों से करेंगे। सरकारी करमचारियों को पदोन्नति हासिल होगी। कपड़ा व्यापारियों को अधिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख सौहार्द्र की बढ़ोत्तरी होगी। परिवार में सम्पन्नता रहेगी। आपको अपनी गलतियों का अनुभव होगा। आप कोई साहित्यिक बुक पढ़ने का मन बना सकते हैं। बच्चों के प्रति आपका प्रेम उनका प्रिय बना देगा।

वृश्चिक राशि  (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन शुभ है। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। एक ही पद पर आसीन लोगों को पदोन्नति मिलने से ख़ुशी होगी। पारिवारिक सुख सौहार्द्र बना रहेगा। संतान से सुख मिलेगा।  समाज में लोगों से अच्छा तालमेल बनेगा। अधूरे व साहसिक कार्य के पूरा होने के योग बन रहे हैं। अधिक भरोसा करके किसी से अपनी बातें शेयर न करें। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे।

धनु राशि  (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपनी सोच-समझ से किसी कार्य को आज आप पूरा करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। लवमेट्स अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों की थोड़ी लापरवाही निराशा का पात्र बना सकती है, मेहनत जारी रखें। अधिक खर्च करने से बचें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है।

 मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉजिटिव नजरिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है।  किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा। 

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। रोजमर्रा के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। कारोबार में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope) 

आज का मीन राशि 21 अगस्त 2022
Image Source : INDIA TVआज का मीन राशि 21 अगस्त 2022

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपनी परेशानियों का समाधान ढूंढ लेंगे। किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

ये भी पढ़ें - 

Ravivar Upay: चाहते हैं कर्ज से मुक्ति तो रविवार को करें ये खास उपाय, पारिवारिक समस्या का भी निकलेगा हल

Chanakya Niti: कुत्तों के इन गुणों को अपनाकर आप भी बन सकते हैं कामयाब, तरक्की देखकर दुश्मन जलकर हो जाएंगे ख़ाक

Chanakya Niti: घर में दिख जाएं ये संकेत तो समझ लें जल्द शुरू होने वाला है बुरा समय, न करें नजरअंदाज

Vastu Tips: घर या ऑफिस की इस दिशा में कभी न लगाएं WALL CLOCK,पड़ता है बुरा प्रभाव

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।