1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 21 September 2025: आज लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, मेष और वृश्चिक समेत ये राशियां रहें सतर्क, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 September 2025: आज लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, मेष और वृश्चिक समेत ये राशियां रहें सतर्क, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 21, 2025 06:06 am IST,  Updated : Sep 21, 2025 07:59 am IST

Aaj Ka Rashifal 21 September 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रविवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज देर रात 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगी।आज के दिन सूर्य ग्रहण भी लगेगा और सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध भी किया जाएगा। आज के दिन मेष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि समेत सभी राशियों को कैसे फल मिलेंगे, आइए जानते हैं।

आज का राशिफल- India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 21 September 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रविवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज देर रात 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज अमावस्या तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज शाम 7 बजकर 53 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 32 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उतराफाल्गुनी नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज कंकणाकृति सूर्य ग्रहण लगेगा। चलिए जानते हैं आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशिफल विस्तार से यहां।

आज का मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप किसी जरुरी कार्य को पूरा करने के लिए ऑफिस में स्टाफ के साथ विचार –विमर्श कर सकते हैं। आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएंगी, जिसमें उनको अच्छा लाभ होगा। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, आपके लेखन कार्य की सराहना होगी। साथ ही आज के दिन आप किसी कहानी की शुरुआत भी करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा।

  • मेष राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
  • मेष राशि वालों का आज का शुभ रंग- नीला

आज का वृषभ राशिफल

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप कारोबार में किसी बड़ी डील को फ़ाइनल कर सकते हैं, जिसमें आपको बड़ा धन लाभ होगा। आज हर तरफ से मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। आज किसी समस्या पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है, इससे आपको अच्छा समाधान भी मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले ज्यादा मजबूत रहेगी और आपको इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं। आज आप समाज के कार्यों में व्यस्त रहेंगे, जिससे आपको आने वाले समय में लाभ मिलेगा।

  • वृषभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
  • वृषभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- हरा

आज का मिथुन राशिफल

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी बड़ी कम्पनी में इन्वेस्ट करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ हो सके। आज आप सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी। आज आप किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचेंगें तो आपके काम सहजता से पूरे हो जायेंगे। आज आपकी वाणी की सरलता आपको मान- सम्मान दिलाएगी और आज आप समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे।

  • मिथुन राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
  • मिथुन राशि वालों का आज का शुभ रंग- लाल

आज का कर्क राशिफल

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी भी काम को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे तो आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। आज आपको जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप दोस्त के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे और कुछ काम की बात भी कर सकतें हैं। आज आपका बहुत दिनों से अटका कोई काम पूरा होगा, जिससे आपको संतुष्टि प्राप्त होगी। आज नौकरी को लेकर आपकी उलझन दूर होगी , आपका काम अच्छा चलेगा। 

  • कर्क राशि वालों का आज शुभ अंक- 09
  • कर्क राशि वालों का आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का सिंह राशिफल

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का सिंह राशिफल

आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आप किसी भी बड़े काम को करने से पहले माता – पिता और गुरु का आशीर्वाद अवश्य ले लें। आज आपको संतान के सहयोग से कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे सब अच्छे से हो जायेगा। आज आपको निजी जीवन की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज इस राशि की महिलाएं अपने जीवन को सही दिशा देंगी , जिससे आने वाले समय में वो आत्मनिर्भर हो सके। आज आपकी सोच दूरगामी होगी, आप कुछ ऐसा करने का प्रयास करेंगे जिससे भविष्य सुद्रढ़ हो।

  • सिंह राशि वालों का आज शुभ अंक- 08
  • सिंह राशि वालों का आज का शुभ रंग- काला

आज का कन्या राशिफल

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कन्या राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आज आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर ले। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप बहुत अच्छे से पूरा करेंगे। आज आपका मन रचनात्मक कार्यो में लगेगा, आप अधूरी पड़ी पेंटिंग को कम्पलीट करेंगे। आज बच्चे आपसे अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं, आप उन्हें अच्छे से गाइड करें ताकि वे सही और गलत में फर्क सीख सकें।

  • कन्या राशि वालों का आज शुभ अंक- 06
  • कन्या राशि वालों का आज का शुभ रंग- महरून

आज का तुला राशिफल

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज कारोबार में अधिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज आपको किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। आज आपके किसी रिश्तेदार से रिश्ते बेहतर होंगे, आपसी मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। आज इस राशि के छात्र किसी विषय को समझने के लिए एक्स्ट्रा क्लासेज ले सकतें हैं। कुल – मिलाकर आज सब अच्छा बना रहेगा।

  • तुला राशि वालों का आज शुभ अंक- 02
  • तुला राशि वालों का आज का शुभ रंग- पर्पल

आज का वृश्चिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपके अधिकतर काम सफल होंगे, आप धैर्य और संयम बनाये रखें। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बडों की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगा। साथ ही आप पिता की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि की महिलाएं ऑफिस और घर के कार्यों को संतुलित बनाने में सफल होंगी। आज ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। आज कला और अभिनय के क्षेत्र में आपको बड़े अवसर प्राप्त होंगे। जिसके माध्यम से आप अपने करियर को सफल बनाएंगे। 

  • वृश्चिक राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
  • वृश्चिक राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीला

आज का धनु राशिफल

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का धनु राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। साथ ही आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। आज आप किसी चीज को समझने के लिए , अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे और उनके साथ खूब इंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। आज आपको किसी काम के लिए ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है, ज्यादा से ज्यादा पानी पियें सेहत अच्छी रहेगी।

  • धनु राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
  • धनु राशि वालों का आज का शुभ रंग- ग्रे

आज का मकर राशिफल

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मकर राशिफल

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बडों की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। साथ ही किसी रिश्तेदार से आपको खुशखबरी मिलेगी। आज जीवनसाथी आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। आज समाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा और जरूरतमंद की मदद भी हो जाएगी। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा।

  • मकर राशि वालों का आज शुभ अंक- 08
  • मकर राशि वालों का आज का शुभ रंग- सिल्वर

आज का कुंभ राशिफल

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कुंभ राशिफल

आज आपका दिन खुशहाल बना रहेगा। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी , बॉस भी आपसे खुश नजर आयेंगे। साथ ही किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। साथ ही आज आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। आज आपके सरकारी कार्य किसी उच्चधिकारी के सहयोग से बन जायेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज लम्बे समय बाद किसी दोस्त से आपकी मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। आज आपको किसी पारिवारिक उलझन से मुक्ति मिलेगी, जिससे आपके सिर से बहुत बड़ा बोझ हटेगा। 

  • कुंभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 09
  • कुंभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- इंडिगो

आज का मीन राशिफल

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मीन राशिफल

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपको व्यापारिक लाभ कमाने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखने की जरुरत है तथा आज किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से भी बचना चाहिए। आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेगीं, संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

  • मीन राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
  • मीन राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीच

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Navratri Ke Vastu Upay: नवरात्रि में जरूर करें इन वास्तु नियमों का पालन, देवी मां की बरसेगी कृपा

नवरात्रि में हरे-भरे जौ उगाने का आसान और सही तरीका, माता रानी की खूब बरसेगी कृपा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।