1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 27 March 2026 Ka Rashifal: रामनवमी के दिन 4 राशियों पर बरसेगी श्रीराम की कृपा, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

27 March 2026 Ka Rashifal: रामनवमी के दिन 4 राशियों पर बरसेगी श्रीराम की कृपा, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 27, 2026 06:20 am IST,  Updated : Mar 27, 2026 06:20 am IST

27 March 2026 Ka Rashifal: आज 27 मार्च 2026 को नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज के दिन रामनवमी और महानवमी की पूजा भी की जाएगी। आइए ऐसे में जान लेते हैं आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal- India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : FREEPIK

27 March 2026 Ka Rashifal: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का नौवां दिन है। आज दोपहर बाद 3 बजकर 25 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 24 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री राम नवमी है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि

आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा करायेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, लेकिन आपको अपने मन को नियंत्रित करना होगा। किसी के साथ बहसबाज़ी में ना पड़े। वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी भी तरह की गलतफ़हमी ना पालें। आज आप किसी नए कार्य की योजना बनायेंगे। राम जी के दर्शन करें, रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

  • शुभ रंग - मेजेंटा
  • शुभ अंक - 3

वृष राशि

आज नवरात्र के नौवें दिन भगवान श्रीराम की कृपा आप पर बनी रहेगी। आज आप सभी कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिलेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का रुका कार्य पूरा हो जाने से राहत महसूस करेंगे। भगवान श्री राम को खीर का भोग लगायें, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 3

मिथुन राशि

आज प्रॉपर्टी लेने का मन बनायेंगे। कोई रूका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आयेंगी। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा है। अपने इष्ट देव को प्रणाम करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 2

कर्क राशि

घर के सहयोग से आप हर चीज़ को अच्छे से संभालने में सफल होंगे। आज आप किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। आज नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके व्यापार में धन लाभ करायेंगे। घर पर किसी पार्टी के आयोजन का प्लान बनायेंगे। आज नवरात्रि के नौवें दिन घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनायेंगे। आज के दिन श्री राम जी को चने से बने सत्तू का भोग लगायें, आप हर काम को अच्छे से पूरा करेंगे।

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 8

सिंह राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको कुछ जरूरी कार्यों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। पहले दी हुई किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। आज आपकी रुचि किसी धार्मिक कार्य में रहेगी। घर पर हवन करें, व्यापार में वृद्धि होगी।

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 1

कन्या राशि

आपको अपनी कार्य कुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। आज लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। वहीं आर्थिक लाभ पाने के लिए आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप किसी नए कार्य को लेकर योजना बनायेंगे। आज वाहन चलाते समय सावधानी ज़रूर बरतें। किसी मामले पर आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतना चाहिए। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग बने हुये है। गायत्री मन्त्र का जप करें, विरोधियों से छुटकारा मिलेगा।

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 9

तुला राशि

आज बच्चों के किसी काम में आपके पैसे खर्च होंगे। आपके व्यवहार से कुछ लोग आज काफी प्रभावित होंगे। लोगों से आपको काम में मदद मिलेगी। आपसी विश्वास के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपकी कोई खास इच्छा जो काफी समय से अधूरी थी वो आज पूरी होगी। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढ़ाने की जरूरत है। घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। 

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 2

वृश्चिक राशि

अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्ते आज और बेहतर होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले मित्रों से सलाह करेंगे। आज पूरे दिन आपका मन पूजा पाठ में लगा रहेगा। राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें, समस्त कार्यों में सफलता मिलती रहेगी। 

  • शुभ रंग - ओरेंज
  • शुभ अंक - 6

धनु राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके परफॉरमेंस से लोग प्रभावित होंगे। व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी और आपको कार्य में सफलता भी हासिल होगी। आज किसी से भी बेवजह उलझने से बचें। आज अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे। जरूरतमंद को जौ दान करें, व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग - पर्पल
  • शुभ अंक - 5

मकर राशि

आज आप अपने जीवनासाथी से बिजनेस की कोई बात शेयर करेंगे। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके सहपाठी किसी प्रश्न को समझने के लिए आपसे मदद लेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज परिवार सहित माता सिद्धिदात्री की आरती करें, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। 

  • शुभ रंग - काला
  • शुभ अंक - 7

कुंभ राशि

आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे और आपका दिन शानदार रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के रिश्तें में मिठास बढ़ेगी। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज़ से सफल रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आपकी मुलाकात अपने पुराने दोस्तों से हो सकती है। माता के दर्शन करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 8

मीन राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। किसी काम में की गई मेहनत आज रंग लायेगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में अधूरे पड़े कार्य आज पूरे हो जाएंगे, काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं अगर बिजनेस करते हैं तो आज धन लाभ होने की संभावना है। सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहेगा। आज आपको ऑफिस का काम घर पर ही करना पड़ेगा। आज भगवान श्रीराम को मिठाई का भोग लगायें, समस्यायों का समाधान होगा।

  • शुभ रंग - भूरा
  • शुभ अंक - 9

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

27 March 2026 Panchang: 27 मार्च को महानवमी के दिन किया जाएगा कलश विसर्जन और कन्या पूजन, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Mahanavami 2026: महानवमी के दिन प्रोफेशन के अनुसार करें दान, मां सिद्धिदात्री की कृपा से करियर में छुएंगे ऊंचाइयां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।