1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 28 August 2024: बुधवार के दिन इन राशियों के जीवन की विघ्न बाधाएं दूर करेंगे भगवान गणेश, जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Aaj Ka Rashifal 28 August 2024: बुधवार के दिन इन राशियों के जीवन की विघ्न बाधाएं दूर करेंगे भगवान गणेश, जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 28, 2024 06:00 am IST,  Updated : Aug 28, 2024 06:00 am IST

Aaj Ka Rashifal 28 August 2024: मशहूर ज्योतिष आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।

Aaj Ka Rashifal- India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal Image Source : FILE

28 August 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 21 मिनट तक रहेगी | आज शाम 7 बजकर 13 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा । इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग सबको न बताएं तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज अपने बनाये हुये प्लान पर कार्य करेंगे तो आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे । शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक तनाव कम होगा। आज आपका व्यवहार देखकर घर के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपके सारे कार्य सरलता पूर्वक पूरे होते जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी- नयी खुशियाँ आएँगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि-

आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। आज घर की साफ-सफाई में व्यस्त रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। डिनर करने का प्लान बनायेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 4

मिथुन राशि-

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज ख़र्च में इजाफा बचत को ज़्यादा मुश्किल बना देगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिये जायेंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते है.. इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। एक दूसरे का सम्मान करे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि-

आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये लाभदायक रहेगा। धनलाभ के नये आसार बनेंगें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिये आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है। लेवेमेट्स से आज आपको कोई उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। बच्चे घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला हैं। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

कन्या राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है। स्वास्थ्य आज थोड़ा डाउन हो सकता है, लेकिन समय से देखभाल करने से जल्द ही ठीक हो जायेगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व कई लोगों के ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है। उनके साथ बैठकर आप अपने व्यापार को बढ़ाने का प्लान बनायेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि-

आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी नौकरीपेशा वालों आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के विवाहित आज समारोह में जायेंगें। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी। जिनसे अच्छी सलाह मिलेगी। लवमेट्स आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि-

आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें । पुरानी टेंशन आज खत्म होगी। इस राशि जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है। जीवनसाथी आज आपको कोई एसी सलाह देंगे जिससे आपके कार्य आसानी से पूरे होते जायेंगे।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 4

धनु राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी हो सकती है। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें। वरना आपका अधिक समय फीजूल के कामों में निकल जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 2

मकर राशि-

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है। लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि-

आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धनलाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुबह-सुबह व्यायाम करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है.. जिससे आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपकी पदोन्नती पर विचार करेंगे। आज आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे, एक के बाद एक काम पूरे होंगे। आज परिवार के साथ अपनी प्रॉब्लम शेयर कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परिक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। विवाहित आज जीवनसाथी की बात मानेंगे तो रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Mangal Gochar 2024: मंगल आए मिथुन राशि में, 54 दिनों तक इन 5 राशियों को पहुंचाएंगे लाभ, करियर में छुएंगे ऊंचाइयां सुधरेगी आर्थिक स्थिति

September Born Personality: सितंबर में हुआ है आपका जन्म? ये खूबियां बनाएंगी आपको बेहद खास, बस छोड़ दें ये बुरी आदत 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।