1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 4 October 2022: नवरात्रि के आखिरी दिन इन 5 राशियों के लिए बेहद लकी, कर्क सहित इन जातकों की चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal 4 October 2022: नवरात्रि के आखिरी दिन इन 5 राशियों के लिए बेहद लकी, कर्क सहित इन जातकों की चमकेगी किस्मत

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Poonam Shukla
 Published : Oct 04, 2022 05:15 am IST,  Updated : Oct 04, 2022 05:15 am IST

Aaj Ka Rashifal 4 October 2022: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज का दिन राशि के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा। साथ ही जानिए आज का अपना शुभ अंक और शुभ रंग।

 Aaj Ka Rashifal- India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal Image Source : AAJ KA RASHIFAL

Aaj Ka Rashifal 4 October 2022: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 24 मिनट से अगली सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। सुकर्मा योग के दौरान किए गये कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है, अपितु कार्य शुभफलदायक होते हैं। विशेषकर कि नई नौकरी ज्वॉइन करने के लिये ये योग बड़ा ही शुभ होता है।

मेष राशि (Aries)

आज किसी रुके हुए कार्य कोपूरा करने में बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। विवाहित लोगों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे वे बहुत खुश होंगे। लवमेट्स के रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। माता को पुष्प अर्पित करें, बच्चों की तरक्की होगी। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि (Taurus)

आज आपका मन आनंदित रहेगा। जो लोगस्टेशनरी का कार्य करते हैं, उनको आज उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है। पिता जी आपको आज कोई जरुरत का सामान गिफ्ट करेंगे। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आज आपका दिन बडें बुजुर्गों के साथ बीतेगा। मां दुर्गा की आरती करें, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। 

  • शुभ रंग-पीला
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि(Gemini)

आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, आज लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को बड़ा लाभ होगा। लवमेट के लिये आज का दिन रिश्तों में मिठास बढ़ाने वाला रहेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

  • शुभ रंग-ब्राउन
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि(Cancer)

आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संभलकर फैसले लेने की जरूरत है। अगर आप खुद का बिजनेस करते हैं, तो आपको किसी से भी बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए। आपको किसी काम में भाई का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। माता के सामने घी का दीपक जलायें, कारोबार में बरकत होगी।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 8

 Aaj Ka Rashifal
Image Source : AAJ KA RASHIFAL Aaj Ka Rashifal

सिंह राशि(Leo)

आज के दिन आप हर तरह से चिंता मुक्त रहेंगे। महिलाओं के लिये दिन बड़ा ही अच्छा रहेगा। कॉमर्स की फील्ड से जुड़े छात्रों को कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगो का आज पदोन्नति होने के योग बने हुए है। आज आपको व्यापार में आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है। अगर आप वाहन लेने का मन बना रहे है तो आज का दिन अच्छा है। कन्या का आशीर्वाद लें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

 Aaj Ka Rashifal
Image Source : AAJ KA RASHIFAL Aaj Ka Rashifal

कन्या राशि (Virgo)

आज हर कोई आपके साथ चलने की कोशिश करेगा। जो लोग कोर्ट-कचहरी के मामलो से जुड़े हैं, उनके कार्य आज समय से हो जायेंगे। आपको ऑफिस में मिले नये प्रोजेक्ट को पूरा करने में जूनियर्स का सहयोग मिलेगा। आज घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। माता सिद्धिदात्री मन्त्र का 11 बार जप करे, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 7

तुला राशि (Libra)

आज आपके रूके हुए जरूरी काम समय से पूरे हो जायेंगे। जो लोग थियेटर से जुड़े हैं,उन्हें आज सुनहरे अवसर मिलने वाले है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिलने वाली हैं। आज आपके दाम्पत्य रिश्तें में मधुरता आयेगी। जो लोग नौकरी कर रहें हैं, उन के प्रमोशन होने के योग बने हुये है। आज बच्चों के साथ शाम को घर पर गेम खेलकर समय व्यतीत करेंगे। हल्दी का तिलक लगायें, भाग्य का साथ मिलता रहेगा।

  • शुभ रंग- ऑरेंज
  • शुभ अंक- 3

 Aaj Ka Rashifal
Image Source : AAJ KA RASHIFAL Aaj Ka Rashifal

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज पूरे दिन आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी कर रहेहैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिलेगी। अगर आप कोई नया करोबार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आज आपका ध्यान किसी घरेलू कार्य को पूरा करने पर लगेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता के दर्शन करें, जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि (Sagittarius)

आज आपको जीवन में नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर हैं, आज उनके दिमाग में अच्छे क्रिएटिव थॉट आयेंगे। आज आपके द्वारा किये गए सामाजिक कामों की तारीफ होगी। ट्रांसपोर्ट के कार्यों से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में चल रही नोक-झोंक आज समाप्त हो जायेगी। माता को नारियल अर्पित करें, आपकी बिजनेस से रिलेटेड टेंशन दूर होगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

मकर राशि (Capricorn)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग बिजनेसमैन हैं, आज उन्हें आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है| लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे जीवनसाथी के साथ शेयर करे, मन को शांति मिलेगी। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से बचें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। गाय को रोटी खिलाएं, कार्यों में सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि (Aquarius) 

आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग लेखक हैं, आज उनके विचारों का सम्मान होगा। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद साबित होगा। आज आपकी बात किसी पुराने दोस्त से होगी। अविवाहितो को आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आयेंगे। बच्चे आज पढ़ाई से ज्यादा खेलने में ध्यान लगायेंगें। धर्मस्थल पर रुई के बत्ती का दान करें, तरक्की के नये मार्ग मिलेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

मीन राशि  (Pisces)

आज आप अपने सोचे हुये कार्यो को जल्दी पूरा करने में सफल होंगे। इस राशि के जो लोग लोहेका बिज़नेस करते हैं, आज उनको उम्मीद से अधिक मुनाफा होगा। भाई से आज आपको कोई उपहार मिलेगा। आज आपको घर के बुजुर्गों के सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का समाधान निकलेगा। बड़ों का आशीर्वाद लें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 3

 Aaj Ka Rashifal
Image Source : AAJ KA RASHIFAL Aaj Ka Rashifal

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।