1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. आज का राशिफल 9 अप्रैल 2022: कुंभ राशि वाले जातकों को होगा बड़ा धन लाभ, वहीं ये लोग सेहत के प्रति रहें सतर्क

आज का राशिफल 9 अप्रैल 2022: कुंभ राशि वाले जातकों को होगा बड़ा धन लाभ, वहीं ये लोग सेहत के प्रति रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2022 04:09 pm IST,  Updated : Apr 08, 2022 04:20 pm IST

जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

आज का राशिफल 9 अप्रैल 2022- India TV Hindi
आज का राशिफल 9 अप्रैल 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • वृश्चिक राशि वालों की प्रोफेशनल लाइफ आज अच्छी रहेगी।
  • मेष राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा।

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का आठवां दिन है। साथ ही आज अन्नपूर्णाष्टमी भी है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर कल दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 31 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज अपने लक्ष्य के प्रति आपका दृढ संकल्प बना रहेगा। आप दूसरों को भी अपना काम बेहतर ढंग से पूरा करने का साहस देंगे। आज नवरात्र के आठवें दिन माता महागौरी आपके साभी कार्यों को सफल बनायेंगी। फैशन डिजायनर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगे। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर पूर्ण रूप से सतर्क रहेंगे। आज के दिन मां दुर्गा को खीर-पूड़ी का भोग लगाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा। 

वृष राशि

आज महाअष्टमी के दिन आपके सभी कार्य सफल होंगे। आप अपनी ऊर्जा से निरस चीज में भी जान भरने की क्षमता रखेंगे। माता-पिता आपसे बेहद खुश होंगे। आशीर्वाद के रूप में आपको उनसे कोई गिफ्ट मिलेगा। सिविल इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी। माता महागौरी को फूलों से बनी माला अर्पित करें, जीवन में आपकी गति में निरंतरता बनी रहेगी। 

मिथुन राशि

आज का राशिफल 9 अप्रैल 2022
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 9 अप्रैल 2022  

मां दुर्गा की कृपा से घर और ऑफिस में तालमेल बनाने में आप सफल रहेंगे। आपका कोई जरूरी काम आज पूरा हो जायेगा। जो लोग ग्राफिक्स बनाने का काम करते हैं, उनके लिये दिन अच्छा रहेगा।  परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। छात्र भविष्य में आगे बढ़ने के लिये किसी नये कोर्स में एडमिशन लेने कि सोचेंगे। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपके ऊपर देवी मां की कृपा बनी रहेगी। 

कर्क राशि

आज आप घर के बड़े-बुजुर्गों के प्रति स्वभाव नरम बनाये रखें, इससे आपके साथ उनके रिश्ते बेहतर होंगे। कुछ लोग आपका फायदा उठाना चाहेंगे। ऐसे लोगों से आपको बच के रहना चाहिए। सेहत के प्रति लापरवाही करना आपके लिये अच्छा नहीं होगा। घर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनायेंगे। जो लोग किसी नये काम में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, वो फिलहाल इसे टाल दें। देवी मां के मंदिर में अन्न का दान करें, आपकी सेहत अच्छी रहेगी। 

सिंह राशि

आज का राशिफल 9 अप्रैल 2022
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 9 अप्रैल 2022  

अपने कार्यों की सफलता के लिये आज नवरात्र के आंठवें दिन धार्मिक कार्यों में सहयोग देना चाहिए। छात्रों को भी आगे बढ़ने के लिये थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। दाम्पत्य रिश्ते के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगी। अगर आप किसी यात्रा पर जाने का मन बना रहे हैं तो कुछ दिनों के लिए टाल दें। आज दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। 

कन्या राशि

आज कुछ नये लोगों के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। आज आपके ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। छोटे भाई-बहन अपने किसी काम के लिये आपसे सहायता लेनी पड़ेगी। छात्र अपने नये एडमिशन की तैयारियों में बिजी रहेंगे। जिन लोगों ने अपना खुद का प्रोडेक्शन हाउस है, उनके लिये दिन बेहतरीन रहने वाला है। माता महागौरी की कृपा से आपका जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आज के दिन महागौरी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपका दिन बेहतरीन रहेगा। 

तुला राशि

आज का राशिफल 9 अप्रैल 2022
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 9 अप्रैल 2022  

आज माता महागौरी के आशीर्वाद से जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान मिलेगा।  किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें।  सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा। लवमेट्स एक दूसरे कि भावनाओं कि कद्र करेंगे, जिससे रिश्तों में नयापन आएगा। आज के दिन माता महागौरी की धूप-दीप से पूजा करें, आपके साथ सब कुछ ठीक रहेगा। 

वृश्चिक राशि

आपकी प्रोफेशनल लाइफ आज अच्छी रहेगी। आपका कोई काम आज बहुत ही अच्छे तरीके से पूरा होगा। आपके जीवनसाथी को भी करियर में कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी, जिससे आपकी खुशी दुगनी हो जायेगी। कार्यों में माता पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। मां दुर्गा आपके परिवार में सबके काम सफल बनायेगी। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को नये स्तर पर कामयबी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें, आपका लाइफ अच्छी बनी रहेगी। 

धनु राशि

आज का राशिफल 9 अप्रैल 2022
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 9 अप्रैल 2022  

अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं, तो आज आपको मुनाफा होगा। बिजनेस पार्टनर आपकी बातों से सहमत होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को जल्द ही कोई बड़ा पद मिलने के योग बन रहे हैं।  आप अपने पद की गरिमा को बनाये रखेंगे। लोगों की कही-सुनी बातों से आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आप जीवन में यूं ही आगे बढ़ते जायेंगे। छात्रों को आज तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे।  आपको अचानक धन लाभ होगा। कन्या को कुछ गिफ्ट करके उनका आशीर्वाद लें, आप जीवन में कभी नहीं रुकेंगे।

मकर राशि

आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से फ़ोन पर बात करने का मौका मिलेगा। आपको ये मौका बिल्कुल भी नहीं गंवाना चाहिए। नवरात्र के शुभ अवसर पर आप घरवालों के साथ किसी नजदीकी धार्मिक स्थल पर जाने का मन बनायेंगे। एडिटर्स के लिये दिन ठीक रहने वाला है। आपको अपने काम की जिम्मेदारी स्वयं लेनी चाहिए। दूसरों के भरोसे आपके काम में देरी हो सकती है।  दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार सहित माता दुर्गा की पूजा करें, जीवन में अच्छे मौके आपको मिलते रहेंगे। 

कुंभ राशि

आज का राशिफल 9 अप्रैल 2022
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 9 अप्रैल 2022  

आज आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता आयोगी। राजनीति से जुड़े लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा। आपको अचानक से बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान कराएंगे। जीवनसाथी आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। मां दुर्गा की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। जो छात्र अपनी एजुकेशन को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं, उन्हें आज किसी की मदद मिलेगी। माता महागौरी के दर्शन कर आशीर्वाद लें, आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी। 

मीन राशि

आपको अपने किसी काम के लिये परिवार के लोगों से सराहना मिलेगी। दोस्तों के साथ रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। रूटीन एक्सरसाइज आपको जोडों के दर्द से राहत दिलायेगी। बिजनेस के मामले में आप अपने जीवनसाथी से सलाह लेंगे। आपको उनकी सलाह बेहद काम आयेगी। कम्प्यूटर ऑपरेटर को किसी कम्पनी से एक साथ बहुत सारा काम मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।  माता महागौरी को मिठाई का भोग लगाएं, आपका दिन बेहतर रहेगा। 

 

जानिए किस दिन खरीदना चाहिए सोना और लोहा, ग्रह बनेंगे अनुकूल होगा फायदा

शनिदेव की पूजा के दौरान कहीं आप ये गलती तो नहीं कर रहे? शनिदेव के कोप का बन सकते हैं शिकार

Ram Navami 2022: राम नवमी के दिन करें ये उपाय फिर देखें दिन दूनी रात चौगुनी होगी तरक्की

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।