1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 12th Oct 2025: रविवार के दिन मेष-सिंह सहित इन 3 राशियों को होगा धनलाभ, बनेंगे बिगड़े हुए काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12th Oct 2025: रविवार के दिन मेष-सिंह सहित इन 3 राशियों को होगा धनलाभ, बनेंगे बिगड़े हुए काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 12, 2025 06:15 am IST,  Updated : Oct 12, 2025 06:20 am IST

Aaj Ka Rashifal 12th October 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक वरियान योग रहेगा, उसके बाद परिध योग लग जायेगा। आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह सहित सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं।

आज का राशिफल- India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 12th Oct 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक वरियान योग रहेगा, उसके बाद परिध योग लग जायेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 37 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलापा आज स्कन्द षष्ठी व्रत है। यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल, जिसमें आज के लिए आपका शुभ रंग और लकी नंबर भी बताया जा रहा है।

मेष राशिः आज शाम बच्चों के साथ खेलने से आपका मानसिक तनाव कम होगा

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मेष राशिफल

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग सबको न बताएं तो सफलता जरूर हासिल होगी। आज अपने बनाये हुये प्लान पर कार्य करेंगे तो आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे। आज शाम बच्चों के साथ खेलने से आपका मानसिक तनाव कम होगा। आज आपका व्यवहार देखकर घर के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपके सारे कार्य सरलता पूर्वक पूरे होते जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी। 

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 6

वृष राशिः आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का वृषभ राशिफल

आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। आज घर की साफ-सफाई में व्यस्त रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। डिनर करने का प्लान बनायेंगे।

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 4

मिथुन राशिः कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मिथुन राशिफल

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज ख़र्च में इजाफा बचत को ज़्यादा मुश्किल बना देगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिये जायेंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते है.. इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। एक दूसरे का सम्मान करें रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। 

  • शुभ रंग - काला
  • शुभ अंक - 6

कर्क राशिः जीवनसाथी से आज आपको कोई उपहार मिलेगा

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कर्क राशिफल

आज किस्मत आपका पूरा साथ देगा। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये लाभदायक रहेगा। धनलाभ के नये आसार बनेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिये आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है। जीवनसाथी से आज आपको कोई उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। बच्चे घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

  • शुभ रंग - गोल्डन
  • शुभ अंक - 8

सिंह राशिः पदोन्नति का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का सिंह राशिफल

आज आपका दिन शानदार रहने वाला हैं। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नति का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 1

कन्या राशिः आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कन्या राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है। स्वास्थ्य आज थोड़ा डाउन हो सकता है, लेकिन समय से देखभाल करने से जल्द ही ठीक हो जायेगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व कई लोगों के ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है। उनके साथ बैठकर आप अपने व्यापार को बढ़ाने का प्लान बनायेंगे। 

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 6

तुला राशिः माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का तुला राशिफल

आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी। इस राशि के विवाहित आज समारोह में जायेंगें। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी। जिनसे अच्छी सलाह मिलेगी। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

  • शुभ रंग - भूरा
  • शुभ अंक - 7

वृश्चिक राशिः कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ 

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का वृश्चिक राशिफल

आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें। पुरानी टेंशन आज खत्म होगी। इस राशि जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नाकामयाब कोशिश कर सकता है। जीवनसाथी आज आपको कोई एसी सलाह देंगे जिससे आपके कार्य आसानी से पूरे होते जायेंगे।

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 4

धनु राशिः आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का धनु राशिफल

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी हो सकती है। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें। वरना आपका अधिक समय फीजूल के कामों में निकल जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। 

  • शुभ रंग - ओरेंज
  • शुभ अंक - 2

मकर राशिः आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ है

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मकर राशिफल

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आजआपके लिये फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है। लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग - पर्पल
  • शुभ अंक - 2

कुंभ राशिः आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कुंभ राशिफल

आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धनलाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुबह-सुबह व्यायाम करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपकी पदोन्नति पर विचार करेंगे। 

  • शुभ रंग - ग्रे
  • शुभ अंक - 5

मीन राशिः आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परिक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। विवाहित आज जीवनसाथी की बात मानेंगे तो रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।

  • शुभ रंग – पीच
  • शुभ अंक – 2

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें- 

राहु की महादशा में कैंसर सहित हो सकती हैं ये घातक बीमारियां, जानें क्या करने से होगा बचाव

Guru Gochar 2025: गुरु के गोचर से बिगड़ सकता है इन 2 राशियों का बजट, 18 अक्टूबर के बाद रहना होगा बेहद सतर्क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।