1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 24th Oct 2025: मेष-मिथुन वालों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, इन 3 राशियों को भी मिलेंगे शुभ परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24th Oct 2025: मेष-मिथुन वालों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, इन 3 राशियों को भी मिलेंगे शुभ परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 24, 2025 06:12 am IST,  Updated : Oct 24, 2025 07:53 am IST

Aaj Ka Rashifal 24th Oct 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज देर रात 1 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। आइए जान लेते हैं मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

आज का राशिफल- India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 24th October 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज देर रात 1 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं आज के सभी शुभ संयोग और 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशिः अपने माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TV आज का मेष राशिफल

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अपने माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा। आपको किसी से दूरसंचार से शुभ सूचना मिल सकती है, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

  • शुभ रंग – नीला
  • शुभ अंक – 1

वृष राशिः रुका हुआ धन का आगमन होगा

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिये ठीक-ठाक रहेगा। आज आपकी उदासी की वजह आपकी नेगेटिव थिन्किंग हो सकती है। आपको परिवार में फिर से खुशी का माहौल बनाने के लिए जल्द से जल्द इस से बाहर आने की जरूरत है। बच्चे उम्मीदों पर खरे ना उतर कर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। रुका हुआ धन का आगमन होगा। आज आप अपने सभी खर्चों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। 

  • शुभ रंग – पीच
  • शुभ अंक – 8

मिथुन राशिः आज किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मिथुन राशिफल

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम के प्रति डेडिकेशन होने से आप जल्दी ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिससे अच्छा महसूस करेंगे। आज कोई खास कार्य भी संभव है । दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत होकर क्षमता पर विश्वास रखेंगे तो काम सुचारु रूप से बनते जाएंगे। जीवन साथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे, आपसी रिश्ता अच्छा बनेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां ज्यादा बढ़ेगी।

  • शुभ रंग – काला
  • शुभ अंक – 5

कर्क राशिः आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना होगी, दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा। आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेकार का तनाव लेने की जरूरत नहीं है।

  • शुभ रंग – लाल
  • शुभ अंक – 6

सिंह राशिः आज आपको विवाद से बचकर रहना चाहिए

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का सिंह राशिफल

आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे। कोई नया अनुभव आपको मिलेगा। मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सामाजिक दायरा और आपका सम्मान भी बढ़ेगा। आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे। आज आपको विवाद से बचकर रहना चाहिए अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। रिश्तेदारों के घर आने से दिनभर का सेड्यूल बदल सकता है, घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। 

  • शुभ रंग – गोल्डन
  • शुभ अंक – 1

कन्या राशिः आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कन्या राशिफल

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ का ध्यान रखें, मौसम में परिवर्तन की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। समाज सेवा से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढेगा, लोगों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम बना के रखें, किसी के विवाद में न पड़ें। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ प्रेम बढेगा। अगर आप लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। 

  • शुभ रंग – मेजेंटा
  • शुभ अंक – 8

तुला राशिः आज दिन सुखद बीतेगा

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का तुला राशिफल

आज आपका दिन आपकी माता-पिता की सेवा में बीतेगा। आज आप नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज दिन सुखद बीतेगा। कोई पारिवारिक धार्मिक कथा मनोरंजन संबंधी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सकारात्मक और फायदेमंद रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही किसी परेशानी से राहत मिलेगी। जो युवा आज जॉब की तलाश में है, उनको आज किसी अच्छी जगह पर जॉब मिलेगी। 

  • शुभ रंग – हरा
  • शुभ अंक – 2

वृश्चिक राशिः परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का वृश्चिक राशिफल

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज युवाओं को अपने अध्ययन और करियर में एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। आज बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर बिताये। आज कोई भी पेपर वर्क करते समय पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आमदनी में आज इजाफा होने से अपने आपको कुछ बेहतर महसूस करेंगे, परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा।

  • शुभ रंग – पिंक
  • शुभ अंक – 3

धनु राशिः सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का धनु राशिफल

आज आपका दिन उमंग से भरा रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों की अच्छी इनकम होगी। प्रॉपर्टी से जुडी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा। सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। आज किसी असहाय की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप किसी थीम पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां अपने मित्रों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। सिलाई का काम करने वालों को अपने कस्टमर से अच्छा लाभ होगा।

  • शुभ रंग – पीला
  • शुभ अंक – 4

मकर राशिः व्यवहार में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत 

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मकर राशिफल

आज आपका दिन अनुपम रहेगा। आज आपको अपने व्यवहार में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है। क्योंकि कभी-कभी आपका जल्दबाजी तथा आवेश पूर्ण स्वभाव लोगों के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य लें। आज सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्यायाम और खान-पान पर ध्यान दें। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा हेल्प की उम्मीद रखेंगे, आप हेल्प करके उम्मीद को कायम करेंगे। 

  • शुभ रंग – पर्पल
  • शुभ अंक – 9

कुंभ राशिः आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कुंभ राशिफल

आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज किसी भी परिस्थिति में घबराने की वजह अपनी बुद्धि बल और कार्य क्षमता का उपयोग करेंगे तो समय रहते उचित हल भी निकल आएंगे। कुछ समय प्रैक्टिकल और प्रभावशाली लोगों के साथ ही व्यतीत करने से आपके स्वभाव में भी परिवर्तन आएगा। आज अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर उचित अमल करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है।

  • शुभ रंग – सफेद
  • शुभ अंक – 1

मीन राशिः जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग 

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मीन राशिफल

आज आपका मन उत्साहित रहेगा। जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे है, साथ ही सैलरी में इजाफा होगा। आज कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। भाइयों के साथ चल रहे विवाद में किसी सदस्य की सहायता से हल हो सकते हैं। आज टूर एंड ट्रेवल्स संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। आज कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप राहत फील करेंगे। 

  • शुभ रंग – ओरेंज
  • शुभ अंक – 8

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें-  

Mercury Transit in Scorpio: बुध का मंगल की राशि वृश्चिक राशि में गोचर, बुद्धि और भाग्य दोनों का होगा संगम, इन राशियों की किस्मत चमकेगी!

धनतेरस से शुरू हुआ इन राशियों का अच्छा समय, गुरु और शनि से मिलेगा सफलता और समृद्धि का वरदान!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।