1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 9th Oct 2025: मिथुन-कर्क सहित इन 4 राशियों के लिए लाभदायक है दिन, करियर में मिलेगी कामयाबी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9th Oct 2025: मिथुन-कर्क सहित इन 4 राशियों के लिए लाभदायक है दिन, करियर में मिलेगी कामयाबी, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 09, 2025 06:09 am IST,  Updated : Oct 09, 2025 07:59 am IST

Aaj Ka Rashifal 9th October 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 10 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। तो वहीं रात 9 बजकर 32 मिनट तक वज्र योग रहेगा। आज का दिन कर्क, मिथुन, तुला सहित कुछ राशियों के लिए खास रह सकता है।

आज का राशिफल- India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 9th Oct 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 10 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 32 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 3 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज सुबह 10 बजकर 48 मिनट से शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे। यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल, जिसमें आज के लिए आपका शुभ रंग और लकी नंबर भी बताया जा रहा है।

मेष राशिः उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मेष राशिफल

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फ़ोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। आज माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन जायेंगे।

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 6

वृष राशिः सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का वृषभ राशिफल

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।आपको अपने जीवनसाथी से काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे, परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की ओर से सुख मिल सकता है। कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है।

  • शुभ रंग - नीले
  • शुभ अंक - 1

मिथुन राशिः व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मिथुन राशिफल

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आपका उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। रिश्तों में हो रही गलत फहमियाँ आज ख़त्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

  • शुभ रंग - मेजेंटा
  • शुभ अंक - 6

कर्क राशिः किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कर्क राशिफल

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान काम को पूरा करने में लगा रह सकता है। किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रु पक्ष आपकी योजनाओं से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं,उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होगी। इस राशि की जो हाउसवाइफ अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं।

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 5

सिंह राशिः परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का सिंह राशिफल

आज आपका दिन बेहतर रहेगा।आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए।आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग - ग्रे
  • शुभ अंक - 4

कन्या राशिः माता-पिता की नाराजगी आज आपसे ख़त्म होगी

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कन्या राशिफल

आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनों से चल रही माता-पिता की नाराजगी आज आपसे ख़त्म होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज कोई जरूरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी।कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। 

  • शुभ रंग - सिल्वर
  • शुभ अंक - 9

तुला राशिः परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का तुला राशिफल

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। राइटर आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जायेगा। परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे। इस राशि के जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं उनकी कोई पेंटिंग बड़े एक्सिबिसन में लगाई जा सकती है जहाँ लोगों द्वारा खूब सराहना मिलेगी।

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 1

वृश्चिक राशिः आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं,तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर का बिजेनस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा। मेहनत और लग्न देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए इससे आप स्वास्थ्य समस्या से दूर रहेंगे।

  • शुभ रंग - पर्पल
  • शुभ अंक - 7

धनु राशिः आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे 

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का धनु राशिफल

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी साथ ही साथ आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आज आपको माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। 

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 2

मकर राशिः एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मकर राशिफल

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलने से काम का बोझ कम हो जायेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं। 

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 2

कुंभ राशिः परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कुंभ राशिफल

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे आपको राहत मिलेगी। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जायेंगे जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। मार्केट में लांच नया को वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आप आर्थिक मामलो मे किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी।

  • शुभ रंग - केसरिया
  • शुभ अंक - 7

मीन राशिः आपका अच्छा व्यवहार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मीन राशिफल

आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आपका अच्छा व्यवहार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। घर पर फ्लोवर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं। कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। मौसम के बदलने से आज बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है। खूब पानी पिएं स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज अपने डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को करने का नया तरीका बिज़नस मे फायदा करायेगा। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ़ होगी। 

  • शुभ रंग – महरून
  • शुभ अंक – 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें- 

राहु की महादशा में कैंसर सहित हो सकती हैं ये घातक बीमारियां, जानें क्या करने से होगा बचाव

Kartik Maas Daan 2025: अगले जन्म में मिलेगा राजसी सुख, कार्तिक माह में इन चीजों के दान से मिलेगा ये पुण्य फल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।