Singh Rashifal 19 April 2026: अक्षय तृतीया के दिन ग्रह नक्षत्रों के विशेष संयोग के बीच सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में 19 अप्रैल 2026 का दिन सिंह राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आज का दिन ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से भरपूर रहेगा। शिक्षा और व्यापार दोनों ही क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं, जिससे दिन और भी महत्वपूर्ण बन जाता है। पढ़िए दैनिक राशिफल।
सिंह राशि वालों को सफलता मिलने के योग
आज आप अपने दिन की शुरुआत बहुत ही उत्साह से करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे, जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक का कारोबार कर रहे हैं उन व्यापारियों का काम अच्छा चलेगा, ज्यादा प्रॉफिट होगा। आज आपकी पॉजिटिव सोच आपके कार्यों में सफलता दिलायेगी।
- शुभ रंग-मेजेंटा
- शुभ अंक-6
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: इस सप्ताह मेष और वृषभ समेत इन 5 राशियों को व्यापार में बड़ा फायदा, खूब बढ़ेगा पैसा और रुतबा, पढ़िए साप्ताहिक राशिफल