1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Tula Rashifal 14 December 2025: आज जीवनसाथी के साथ खुशनुमा दिन बीतेगा, सिंगल लोगों को मिल सकता है मैरिज का प्रपोजल

Tula Rashifal 14 December 2025: आज जीवनसाथी के साथ खुशनुमा दिन बीतेगा, सिंगल लोगों को मिल सकता है मैरिज का प्रपोजल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 14, 2025 05:15 am IST,  Updated : Dec 14, 2025 05:15 am IST

Tula Rashifal 14 December 2025: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए तुला का दैनिक राशिफल।

आज का तुला राशिफल- India TV Hindi
आज का तुला राशिफल Image Source : INDIA TV

Tula Rashifal 14 December 2025: तुला राशि वालों की आज घर-परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। लेकिन पार्टनर के साथ आज अच्छा टाइम बीतेगा। रिश्तों में पहले से ज्यादा मजबूती आएगी। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जान लेते हैं कि 14 दिसंबर का दिन तुल राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। यहां पढ़िए तुला का दैनिक राशिफल। 

आज का तुला राशि 14 दिसंबर 2025

आज काम के प्रति आपकी एकाग्रता बढ़ी रहेगी। किसी जरूरी काम को प्री-प्लानिंग करके करेंगे तो काम आसानी से पूरा हो जाएगा। परिवार में आज किसी सदस्य से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि आज आप गुस्से पर कंट्रोल रखें। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। विवाह के प्रस्ताव ईमेल द्वारा आपको मिल सकता है। मनोरंजन पर आज अधिक पैसे खर्च होने वाले हैं। विवाहित आज जीवनसाथी के साथ किसी मूवी को देखने का प्लान बना सकते है। रिश्तों में मजबूती आएगी। मंदिर की साफ- सफाई करें। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहने से खुशियां बढ़ेगी। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।