1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aries Weekly Horoscope 21 Nov 2022 - 27 Nov 2022: - मेष राशि वालों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी

Aries Weekly Horoscope 21 Nov 2022 - 27 Nov 2022: - मेष राशि वालों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Himanshi Tiwari
 Published : Nov 21, 2022 09:07 pm IST,  Updated : Nov 21, 2022 09:07 pm IST

Aries Weekly Horoscope 21 Nov 2022 - 27 Nov 2022 मेष साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए मेष राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

Aries Weekly Horoscope- India TV Hindi
Aries Weekly Horoscope

Aries Weekly Horoscope 21 Nov 2022 - 27 Nov 2022: इस सप्ताह आपके ऊपर काम और जिम्मेदारियों का बोझ अधिक होगा। परंतु बेहतर स्वास्थ्य के लिए आपको बहुत ज़्यादा काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। अन्यथा शुरुआत में ही छठे भाव में उपस्थित चन्द्रमा आपको सिर्फ़ तनाव ही नहीं, बल्कि थकान भी देते हुए आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। हालांकि इसी दौरान चन्द्रमा की पूर्ण दृष्टि द्वादश भाव पर होने से विदेश से जुड़ा व्यापार करने वाले जातकों को कई नए स्रोतों से जुड़ने और उनसे आर्थिक लाभ अर्जित करने में अपार सफलता मिलने की संभावना बनेगी। इसके लिए आपको शुरुआत से ही तैयार होते हुए, सही रणनीति अपनाने की ज़रूरत होगी। 

जोश में आकर अपने होश न खोए

इस सप्ताह आप अपने पुराने दोस्तों या करीबियों को, अपनी महफ़िल में दावत दे सकते हैं। क्योंकि आपके पास इस दौरान अतिरिक्त ऊर्जा होगी, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। हालांकि ऐसा कुछ भी करने से पहले अपने घर के लोगों के साथ विचार-विमर्श अवश्य करें। इस सप्ताह मार्गी शनि का प्रभाव अपने स्वयं के कर्म यानी दशम भाव पर होने से दफ़्तर में आपको कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। परंतु जल्दबाज़ी और जोश में आकर अपने होश खोने से बचें और बिना किसी लापरवाही के उस कार्य को समय से पहले ही, पूरा करने की कोशिश करें। तभी आप अपनी पदोन्नति सुनिश्चित कर सकेंगे। 

Love Rashifal 20 November: इन राशियों वालों का कल का दिन होगा बहुत रोमांस भरा, जानें अन्य का हाल

इस राशि के वो सभी छात्र जो विदेश जाने की सोच रहे है उन विद्यार्थियों को चन्द्रमा की शुभ दृष्टि से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। हालांकि इसके लिए आपको खुद को, अपने लक्ष्य की ओर ही केंद्रित करने की ज़रूरत होगी।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail.com)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।