1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aries Weekly Horoscope 31 Oct-6 Nov 2022: मेष राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, आ गए हैं अच्छे दिन

Aries Weekly Horoscope 31 Oct-6 Nov 2022: मेष राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, आ गए हैं अच्छे दिन

 Written By: Anil Kumar Thakkar, Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Oct 30, 2022 02:36 pm IST,  Updated : Oct 30, 2022 02:36 pm IST

Aries Weekly Horoscope 31 Oct 2022 - 6 Nov 2022: मेष साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए मेष राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

Aries Weekly Horoscope- India TV Hindi
मेष साप्ताहिक राशिफल Image Source : INDIA TV

Mesh Saptahik Rashifal 31 Oct-6 Nov 2022: इस सप्ताह तृतीय भाव में मंगल की उपस्थिति आपको अपने अंदर ज़रूरी आत्मविश्वास की कमी की अनुभूति हो सकती है। जिस कारण आप कोई आवश्यक निर्णय भी नहीं ले सकेंगे। इसलिए आपको इस बात को याद रखना होगा कि बहुत-कुछ, आपके कंधों पर ही टिका हुआ है और आपको इसी बारे में सोचते हुए, समय पर सही और स्पष्ट फ़ैसले को लेने की ज़रूरत होगी।

इस सप्ताह के मध्य में चन्द्रमा के दशम भाव से होते हुए द्वादश भाव में गोचर करने से आप अपने व्यापार में विस्तार करने के लिए किसी प्रकार का लोन या ऋण लेने का प्लान कर सकते हैं। हालांकि इस समय आपको बैंक या किसी अन्य संस्था से लोन भी मिल सकेगा, परंतु धन से जुड़े लेन-देन को करते समय, आपको शुरुआत से ही काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत होने वाली है। 

इस सप्ताह घर पर अचानक मेहमानों का आगमन परिवारिक माहौल में सकरात्मकता लेकर आएगा। जिसके कारण आपको सामान्य से अधिक समय घर पर बीताने और सदस्यों के साथ मौज-मस्ती करने का अवसर मिल सकेगा, इसके परिणामस्वरूप आपको घर की कई परिस्थितियों से अवसात होने में भी सफलता मिलेगी और आप सदस्यों के साथ मिलकर, घर से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए सही निर्णय लेते दिखाई देंगे। इस सप्ताह शनि के दशम में मार्गी होने के कारण आपके लिए कार्यक्षेत्र में चीज़ें पहले से वाक़ई काफी बेहतरी की ओर बढ़ती प्रतीत होंगी। ऐसे में अपनी इस कामयाबी के पीछे जिन छोटी-मोटे लोगों और कर्मियों की मेहनत शामिल है, उन्हें इस समय आपको स्वंय आगे बढ़कर, दुआ-सलाम करने की ज़रूरत होगी। क्योंकि इससे उनके साथ-साथ आपको भी इस समय, सकारात्मक प्रोत्साहन मिल सकेगा। 

इस राशि के वो जातक, जो पढ़ाई करने के लिए विदेश जाने के इच्छुक थे, उन्हें इस सप्ताह और अधिक प्रयास करने की ज़रूरत होगी। क्योंकि संभव है कि किसी दस्तावेज़ की कमी के कारण, आपको निराशा हाथ लगें। ऐसे में अगले मौके तक, निरंतर प्रयास करते हुए, उसे अपने हाथ से नहीं जाने देने की कोशिश करें। 

उपाय: कुंवारी कन्याओं को लाल चूड़ी दान करें।

नोट: यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।