1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. आर्थिक राशिफल अक्टूबर 2026: इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, इनकम और सैलरी में आ सकता है बड़ा उछाल

आर्थिक राशिफल अक्टूबर 2026: इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, इनकम और सैलरी में आ सकता है बड़ा उछाल

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Oct 02, 2026 12:49 pm IST,  Updated : Oct 02, 2026 12:49 pm IST

अक्टूबर 2026 का महीना 5 राशियों की आर्थिक स्थिति और करियर के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। इन राशियों की इनकम बढ़ने के जबरदस्त योग बन रहे हैं। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

arthik rashifal- India TV Hindi
आर्थिक राशिफल 2026 Image Source : INDIA TV

अक्टूबर में बनने वाले शुभ योग और ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए तरक्की और धन-धान्य के रास्ते खोलेगी। ज्योतिष अनुसार 5 ऐसी भाग्यशाली राशियां हैं जिनके लिए अक्टूबर का महीना अत्यंत ही शुभ साबित होने वाला है। इन राशियों की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के साथ-साथ अटका हुआ धन प्राप्त होने के भी शुभ योग बनते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अक्टूबर के करियर राशिफल अनुसार इन राशियों को नौकरी-कारोबार में भी कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। चलिए जानते हैं ये कौन सी लकी राशियां हैं जिनके लिए अक्टूबर का महीना आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ साबित हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना आर्थिक रूप से बेहद शुभ साबित होगा। इल महीने में आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। जो लोग फ्रीलांसिंग काम कर रहे हैं, उनकी कमाई में बड़ा इजाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत रंग लाएगी। पदोन्नति के प्रबल योग हैं। निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। अचानक से धन प्राप्ति के आसार रहेंगे।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिहाज से ये महीना शानदार रहेगा। बिजनेस में बड़ा मुनाफा होने के योग हैं। इस महीने जो नए सौदे फाइनल होंगे वो लंबे समय तक मुनाफा देंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़े जातकों को अच्छा इंसेंटिव मिल सकता है। इस महीने आपकी सैलरी बढ़ने के प्रबल योग हैं। इसके अलावा संपत्ति से जुड़े मामलों में धन लाभ होने के योग हैं।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों पर इस महीने मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। अटका हुआ धन प्राप्त होने के शुभ योग बन रहे हैं। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। निवेश से बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस महीने आपको अच्छे पैकेज वाली नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। 

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना आर्थिक स्थिरता और समृद्धि लेकर आएगा। वेतन में वृद्धि के जबरदस्त योग बन रहे हैं। बिजनेस में बड़ा धन लाभ हो सकता है। इस महीने म्यूचुअल फंड में समझदारी से किया गया निवेश भविष्य में बड़ा फायदा दे सकता है। कहीं से अचानक से धन प्राप्ति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। साइड बिजनेस से अच्छा धन अर्जित कर सकते हैं। लंबे समय से चले आ रहे किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। इनकम बढ़ने के जबरदस्त योग हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

बुध-शनि का षडाष्टक योग: 9 अक्टूबर से इन 4 राशियों पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़, रहें बेहद सतर्क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।