1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. December Grah Gochar: दिसंबर महीने में धनु राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन 5 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां

December Grah Gochar: दिसंबर महीने में धनु राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन 5 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Nov 26, 2025 11:34 am IST,  Updated : Nov 26, 2025 11:34 am IST

December Grah Gochar: दिसंबर के महीने में कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे साथ ही धनु राशि में इस माह चतुर्ग्रही योग भी बनेगा। ऐसे में दिसंबर का महीना सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं।

December Grah Gohar- India TV Hindi
दिसंबर ग्रह गोचर Image Source : UNSPLASH

December Grah Gochar: दिसंबर का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। इस महीन गुरु, शुक्र, बुध, सूर्य, मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इनमें वक्री गति करते हुए गुरु का मिथुन राशि में जाना बेहद खास ज्योतिषीय घटना है। गुरु का मिथुन राशि में वक्री गोचर 5 दिसंबर को होगा। इसके साथ ही मंगल ग्रह 7 नवंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं सूर्य देव भी धनु राशि में 16 दिसंबर को गोचर करेंगे। शुक्र 20 दिसंबर को धनु राशि में जाएंगे। वहीं ग्रहों के राजकुमार बुध 6 दिसंबर को वृश्चिक राशि में और 29 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में इस महीने धनु राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। ग्रहों की चाल कुछ राशियों को दिसंबर महीने में सुखद परिणाम दिला सकती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

मेष राशि 

दिसंबर का महीना आपके काम करने की गति को बढ़ाएगा। आपके अंदर अच्छे बदलाव इस माह में आ सकते हैं। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए यह माह बहुत अच्छा रहेगा। आप करियर के क्षेत्र में प्रगति पाने के लिए नई योजनाएं बनाते नजर आ सकते हैं। 

कर्क राशि 

भावनात्मक रूप से आप सशक्त होंगे। पारिवारिक जीवन में आपको सुखद फलों की प्राप्ति हो सकती है। कुछ लोगों को यात्राएं करने का मौका मिलेगा और ये यात्राएं सुखद भी साबित होंगी। किसी अनजान स्रोत से आपको धन लाभ मिलने की संभावना है।

सिंह राशि 

सूर्य ग्रह की कृपा सिंह राशि के जातकों पर दिसंबर माह में बनी रहेगी। आप जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और बीते समय में निवेश किए गए धन से भी आपको लाभ मिल सकता है। 

तुला राशि 

आपकी रचनात्मकता इस महीने उफान पर होगी और इससे आपको सामाजिक स्तर पर शुभ फल भी मिलेंगे। अपने कार्य से सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं में आ सकते हैं। आपके रुके काम इस महीने बनेंगे। उधार दिया धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। 

कुंभ राशि 

इस राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में खुशियां आ सकती हैं। किसी शुभ मांगलिक कार्य के होने की भी संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट आने वाला है तो सकारात्मक परिणाम आपको मिल सकता है। इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shani Margi 2025: कर्क सहित 3 राशियों में चांदी के पाए पर शनि, 28 नवंबर को मार्गी होते ही अचानक देंगे बड़ा धन लाभ

Shani Sadhesati: साढ़ेसाती के दौरान दिखें ये 5 संकेत, तो समझ लीजिए शनि हैं आप से प्रसन्न

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।