1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Dhanu Saptahik Rashifal (8 Aug 2022 - 14 Aug 2022): धनु राशि वालों को शेयर बाज़ार में पैसा लगाना पड़ेगा भारी, हो सकता है नुकसान

Dhanu Saptahik Rashifal (8 Aug 2022 - 14 Aug 2022): धनु राशि वालों को शेयर बाज़ार में पैसा लगाना पड़ेगा भारी, हो सकता है नुकसान

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Aug 06, 2022 11:00 pm IST,  Updated : Aug 06, 2022 11:00 pm IST

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल 8 Aug 2022 - 14 Aug 2022 (Sagittarius weekly Horoscope 2022): धनु राशि वालों के लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा और किन उपायों से वो ये सप्ताह और बेहतर कर सकते हैं बता रहे हैं ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर।

 Dhanu Saptahik Rashifal - India TV Hindi
Dhanu Saptahik Rashifal Image Source : DHANU SAPTAHIK RASHIFAL

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल 8 Aug 2022 - 14 Aug 2022(Sagittarius weekly Horoscope): अगस्त का महीना शुरू हो चुका है कुछ राशियों के लिए जहां ये महीना खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है वहीं कुछ राशिवाले ऐसे भी हैं जिनके लिए ये महीना मुश्किल भरा रहने वाला है। धनु राशि वालों के लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा और किन उपायों से वो अगस्त का ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं आइए जानते हैं मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से।

इस राशि के बुजुर्ग लोगों या गर्भवती महिलाओं को, इस सप्ताह आपकी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। इसके लिए ज्यादा वजन उठाने से बचें और अंदरूनी शांति के लिए, श्री हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ें या सुनें। इससे आपके मन में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार हो सकेगा। यदि आपने अपना पैसा सट्टेबाज़ी या शेयर बाज़ार में लगा रखा था, तो शुरुआत में ही चन्द्रमा के द्वादश भाव में होने पर आपको भारी नुकसान होने की पूरी-पूरी संभावना है। साथ ही आशंका है कि आप उस पैसों को वापस पाने के लिए, अपना और धन गलत काम में निवेश कर सकते हैं। इसलिए जितना संभव को खुद को सट्टेबाज़ी जैसी गलत आदतों से दूर रखना ही, इस सप्ताह आपके लिए बेहतर रहेगा। 

Vastu Shastra: घर में सही दिशा में रखिए पानी, कभी नहीं आएगी कंगाली

इस सप्ताह आपके कुटुंब में उत्सव का सा माहौल रहेगा और सभी सदस्य प्रसन्न दिखाई देंगे क्योंकि मध्य भाग के बाद जब चन्द्रमा का गोचर आपके द्वितीय भाव में होगा तब परिवार में लोगों की ख़ुशी देख, आपके मुख पर भी मुस्कान दिखाई देगी और आप पारिवारिक सुख प्राप्त करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर आपके सहकर्मी या अन्य लोग, आपसे काफ़ी ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। ऐसे में जोश में आकर उनसे किसी भी तरह का वादा करने से पहले, यह सही से देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो। क्योंकि योग बन रहे हैं कि कार्यस्थल पर कोई व्यक्ति, आपकी उदारता और सज्जनता का ग़लत फ़ायदा उठा सकता है। ये समय इंजीनियरिंग, लॉ और मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले शिक्षार्थियों के लिये, सामान्य से बेहतर रहेगा। क्योंकि आपको इस सप्ताह किसी करीबी के माध्यम से, अपनी इच्छा अनुसार किसी विदेशी यूनिवर्सटी में दाख़िला मिलने का शुभ समाचार मिल सकेगा। हालांकि इस दौरान भी आपको इस बात को अपने जेहन में हमेशा रखने की ज़रूरत होगी कि, मेहनत असंभव को संभव बना सकती है। इसलिए इसी बात को समझते हुए, अपने प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ाने की कोशिश करते रहें।

Monthly Vrishabh Rashifal August 2022: वृषभ राशि वालों को हो सकती है सांस लेने में तकलीफ

उपाय: किसी पुजारी को वस्त्र भेट करें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। 

(श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail.com)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।