1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Dhanu Saptahik Rashifal 7 Nov 2022-13 Nov 2022: धनु राशि वालों के जीवन में आने वाली हैं अपार खुशियां

Dhanu Saptahik Rashifal 7 Nov 2022-13 Nov 2022: धनु राशि वालों के जीवन में आने वाली हैं अपार खुशियां

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Nov 07, 2022 10:27 am IST,  Updated : Nov 07, 2022 10:27 am IST

Dhanu Saptahik Rashifal 7 Nov 2022-13 Nov 2022 धनु साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए आने वाला सप्ताह धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Dhanu Saptahik Rashifal 7 Nov 2022-13 Nov 2022- India TV Hindi
धनु साप्ताहिक राशिफल Image Source : INDIA TV

Sagittarius weekly horoscope 07-13 November 2022 धनु राशि साप्ताहिक राशिफल: ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए आने वाला सप्ताह धनु राशि वालों के लिए कैसा होगा और किन बातों का ध्यान धनु राशि वालों को रखना होगा।

Dhanu Saptahik Rashifal in Hindi- धनु साप्ताहिक राशिफल

 इस सप्ताह आपकी ज़रूरत से ज़्यादा और बार-बार खाने की आदत, आपको कुछ समस्या दे सकती हैं। इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि जल्द से जल्द अपनी इस आदत में सुधार कर, उसमें सही बदलाव लेकर आएं। साथ ही आप खुद को सेहतमंद रहने के लिए, नियमित रूप से व्यायाम का सहारा भी ले सकते हैं। 

Chandra Grahan 2022: इन दो राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा चंद्रग्रहण, बुरे प्रभाव से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

आर्थिक पक्ष के क्षेत्र में इस सप्ताह आपको, बहुत सोच-विचार करके चलना होगा। क्योंकि योग बन रहे हैं कि आपको किसी पुराने निवेश से धन लाभ तो होगा। परंतु सप्ताह के मध्य चन्द्रमा के छठे भाव में गोचर करते ही, आप दूसरों की गैर ज़रूरी माँगों को पूरा करते-करते, न चाहते हुए भी अपना बहुत-सा धन खो बैठेंगे। जिसके बाद आपको भविष्य में समस्याओं का सामना भी करना होगा। इसलिए दूसरों को न कहना इस समय, आपको सीखने की सबसे अधिक ज़रूरत पड़ने वाली है। साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, आपकी राशि के जातकों को इस हफ्ते अपने पारिवारिक जीवन में अपार सुख मिलने के योग बनेंगे, क्योंकि शनि का प्रभाव आपके द्वितीय भाव पर होगा, जिससे इस समय आप पारिवारिक सदस्यों के बीच पूर्व के हर प्रकार के विरोधाभास को भी खत्म करने में सफल होंगे। इससे आपके माता-पिता को आप पर गर्व की अनुभूति होगी। 

Vastu Tips: घर की खिड़की के सामने न लगाएं डिश का एंटीना वरना कंगाल होते नहीं लगेगी देर

सितारों की चाल से इस दौरान, आपकी नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता, निखर कर सामने आएगी। जिसके कारण आप कार्यस्थल पर, अपनी अलग पहचान और सम्मान पाने में सफल रहेंगे। इसके अलावा इस दौरान आपको कार्यस्थल पर, किसी महिला सहकर्मी का भी भरपूर साथ मिलने की संभावना है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए, यह सप्ताह कई अच्छी उपलब्धियों को दर्शा रहा है। क्योंकि छात्रों के लिए बुध की उपस्थिति एकादश भाव में होने से, वो अवधि काफी शुभ रहने वाली है और आपको अपनी शिक्षा के दम पर आगे बढ़ने के लिए ये समय अपार सफलता प्राप्ति का मार्ग दिखाएगी।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं)

ये भी पढ़ें 

Chandra Grahan 2022: इन दो राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा चंद्रग्रहण, बुरे प्रभाव से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

Grah Rashi Parivartan: जनवरी तक इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, बन रहा धन लाभ का प्रबल योग, देखें लिस्ट में अपना नाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।