1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. दशहरा के दिन ये गलतियां करना पड़ेगा भारी, जीवन में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ग्रह-नक्षत्र भी होंगे कमजोर

दशहरा के दिन ये गलतियां करना पड़ेगा भारी, जीवन में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ग्रह-नक्षत्र भी होंगे कमजोर

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 12, 2024 07:12 am IST,  Updated : Oct 12, 2024 07:12 am IST

दशहरा के दिन कई ऐसे कार्य हैं जिनको करने से शुभ परिणाम आपको जीवन में मिलते हैं। वहीं कुछ ऐसे काम भी हैं जिनको इस दिन करने से बचना चाहिए, आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।

Dussehra 2024- India TV Hindi
Dussehra 2024 Image Source : SOCIAL

दशहरा हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। दशहरे का दिन पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों के साथ ही कई कार्यों को करने के लिए शुभ माना जाता है। हालांकि कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिनको गलती से भी दशहरे के दिन नहीं करना चाहिए। इन कार्यों को करने से आपके जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं और कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति भी खराब हो सकती है। आइए जान लेते हैं कि दशहरे के दिन आपको क्या काम नहीं करने चाहिए। 

दशहरे के दिन न करें इन चीजों का सेवन

इस दिन आपको कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए जैसे- मांस, मदिरा। तामसिक भोजन से इस दिन दूरी बनानी चाहिए। अगर आप गलती से इन चीजों का सेवन कर देते हैं तो आपको कई परेशानियां जीवन में झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसा करने पर कुंडली में शनि ग्रह कमजोर होता है और आपके जीवन में मुश्किलें बढ़ने लगती हैं। 

वाणी पर रखें नियंत्रण

इस दिन आपको किसी को अपनी बातों से आहत करने से भी बचना चाहिए। झूठ बोलने, वाद-विवाद करने से इस दिन नकारात्मकता आपके जीवन में आ सकती है। आप इस दिन जितना मीठा बोलेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। 

इस दिन न काटें पेड़-पौधे

इस दिन आपको पेड़-पौधों को क्षति पहुंचाने से भी बचना चाहिए। खासकर पीपल, शमी और अपराजिता के पेड़-पौधों को काटना या तोड़ना इस दिन बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसा करने पर भी ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति खराब होती है। वहीं अगर आप इस दिन पेड़-पौधों का रोपण करते हैं तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इससे आपके जीवन की कई परेशानियों का अंत हो सकता है। 

घर की स्वच्छता

दशहरे के दिन आपको घर की साफ-सफाई अवश्य करनी चाहिए और स्वच्छता बनाए रकनी चाहिए। खासकर इस दिन घर के द्वार के पास किसी भी तरह का कूड़ा-करकट न रखें। घर में स्वच्छता बनाए रखने से देवी-देवता आपके घर में प्रवेश करते हैं।  घर की स्वच्छता के साथ ही इस दिन मन में भी बुरे विचार आपको नहीं आने देने चाहिए, इसके लिए आप धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन इस दिन कर सकते हैं। 

बिना मुहूर्त देखे न करें पूजा

अगर आप चाहते हैं कि देवी-देवताओं की कृपा आप पर बनी रहे तो, दशहरे के दिन बिना मुहूर्त देखे पूजा न करें। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त देखकर पूजा करें, रावण दहन का मुहूर्त देखकर दहन करें। गलत मुहूर्त पर पूजा आदि करना अच्छा नहीं माना जाता। यह गलती करने से आपको वैसे परिणाम प्राप्त नहीं होते, जैसे की आप आशा करते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

विजयदशमी के दिन कर लें इन 7 में से कोई एक उपाय, पूरी हो जाएगी आपकी मनोकामना, माता लक्ष्मी भी बरसाएंगी कृपा

दशहरे के दिन कर लें ये 5 काम, सुधर जाएगा घर का वास्तु, पूरे वर्ष भर घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।