Kark Rashifal 14 December 2025: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक स्तर पर काफी अच्छा रह सकता है। आपके रुके कार्यों को गति मिलने की भी संभावना है। हालांकि, भावनाओं को आज के दिन आपको काबू में रखना होगा। माता-पिता के साथ अच्छा समय भी इस राशि के जातक आज बिता सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है और आज के दिन का शुभ रंग और अंक क्या रहेगा।
कर्क राशिफल 14 दिसंबर 2025
आज किए गए कामों का फायदा भी मिलेगा। समय आपके फेवर में होने के कारण मन खुश रहेगा। ज्यादा मेहनत करके थोड़ा धन लाभ भी मिल सकता है। आज बहस बाजी से बचें व्यर्थ में किसी पंगे में पड़ सकते है। आज वाहन संभाल कर चलाएं। नौकरी या बिजनेस में फायदे के एक से अधिक मौके मिल सकते हैं। कामकाज की गति तेज होगी। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है साथ ही परीक्षा में सफलता कदम चूमेगी अगर आप वीजा प्राप्त करने की कोशिश कर रहें हैं तो आज आपको वीजा मिल जायेगा। आज घर के कामों को करने के बाद महिलायें बच्चों के लिये समय निकलेंगी। आज माता-पिता का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
- शुभ रंग- पर्पल
- शुभ अंक- 3
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: