1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kark Rashifal 6 Dec 2025: कर्क राशि वालों का करियर से बढ़ रहा तालमेल, प्यार भी मिलेगा खूब, पर कारोबारियों को चलना होगा संभलकर

Kark Rashifal 6 Dec 2025: कर्क राशि वालों का करियर से बढ़ रहा तालमेल, प्यार भी मिलेगा खूब, पर कारोबारियों को चलना होगा संभलकर

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Arti Azad
 Published : Dec 06, 2025 06:22 am IST,  Updated : Dec 06, 2025 06:44 am IST

Kark Rashifal 6 December 2025: आज कर्क राशि वालों के लिए करियर में तालमेल और परिवार में सौहार्द बढ़ने का दिन है। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे और प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। जानिए कैसा रहेगा आप आज का दिन।

Kark Rashifal 6 December 2025- India TV Hindi
आज 6 दिसंबर 2025 कर्क राशिफल Image Source : INDIA TV

Kark Rashifal 6 December 2025: कर्क राशि के ग्रह स्वामी चंद्रमा है । यह जल तत्व की राशि, यही कारण है कि कर्क राशि के जातक भावना की गहराई को समझने के लिए जाने जाते हैं। कर्क राशि के जातकों की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता उनकी ईमानदारी होती है। 6 दिसंबर 2025 का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार, करियर और निजी जीवन में आज संतुलन बनाए रखने का मौका मिलेगा। साथ ही किसी यात्रा के योग भी बन सकते हैं। नीचे विस्तार से पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

आज बेहतरीन स्ट्रेटेजी के साथ करेंगे काम

कर्क राशि वालों आपका दिन अच्छा बीतेगा। आप अच्छी रणनीति के साथ कार्यक्षेत्र का काम करेंगे। सहकर्मियों के साथ आपके ताल-मेल अच्छे रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक खर्च बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापारी वर्ग को अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी योजनाएं दूसरों से साझा ना करें। रिसर्च कर रहे लोगों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। अचानक कहीं से धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य का विशेष रुप से ध्यान रखें। समय पर भोजन करें। नियमित योग और व्यायाम की आदत डालें।

आज आपके लिए शुभ रंग नीला और शुभ अंक 1 है।

आज कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ?

आप दिल से बहुत अच्छे से, आपके आसपास जो लोग परेशान हैं, वे आज आपसे भावात्मक तौर पर मदद मांगेगे, क्योंकि उन्हें रोने के लिए कंधे की जरूरत होती है। आपको उनके प्रति थोड़ी सहानुभूति दिखानी चाहिए, लेकिन साथ ही आपको अपने प्रिय को भी समय देना होगा। अगर आज आप साथी के लिए बेहतरीन भोजन की इंतजाम कर सकते हैं, तो यह आपके रिश्ते को वास्तव में सुंदर बना देगा।   

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: यहां पढ़ें मेष राशि वालों का डिटेल राशिफल 

यहां पढ़ें वृषभ राशि वालों का डिटेल राशिफल
यहां पढ़ें मिथुन राशि वालों का डिटेल राशिफल
यहां पढ़ें सिंह राशि वालों का डिटेल राशिफल
यहां पढ़ें कन्या राशि वालों का डिटेल राशिफल
यहां पढ़ें तुला राशि वालों का डिटेल राशिफल

यहां पढ़ें वृश्चिक राशि वालों का डिटेल राशिफल
यहां पढ़ें धनु राशि वालों का डिटेल राशिफल
यहां पढ़ें मकर राशि वालों का डिटेल राशिफल
यहां पढ़ें कुंभ राशि वालों का डिटेल राशिफल
यहां पढ़ें मीन राशि वालों का डिटेल राशिफल 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।