1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Vrishchik Rashifal 6 Dec 2025: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा बॉस का सपोर्ट, धन लाभ के योग; लव लाइफ में बढ़ेगी रोमांस की चमक

Vrishchik Rashifal 6 Dec 2025: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा बॉस का सपोर्ट, धन लाभ के योग; लव लाइफ में बढ़ेगी रोमांस की चमक

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Arti Azad
 Published : Dec 06, 2025 06:27 am IST,  Updated : Dec 06, 2025 06:46 am IST

Vrishchik Rashifal 6 December 2025: आज वृश्चिक राशि के जातकों को नौकरी में बॉस का पूरा समर्थन मिलेगा और धन लाभ के अवसर बनेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

Vrishchik Rashifal 6 December 2025- India TV Hindi
आज 6 दिसंबर वृश्चिक राशि का राशिफल Image Source : INDIA TV

Vrishchik Rashifal 6 December 2025: वृश्चिक राशि के जातक किसी काम को लेकर रणनीति बनाने में माहिर होते हैं। इस राशि के लोग बेहद महात्वाकांक्षी होते हैं। कहा जाता है कि ये लोग अपना काम निकालने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाते हैं, लेकिन भरोसेमंद भी होते हैं।  आज 6 दिसंबर 2025 का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए कई तरह के सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। काम, परिवार और रिश्तों में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। यहां पढ़िए आप का आज का दिन कैसा रहने वाला है। 

साझेदारी के व्यापार में बनेगा तालमेल

वृश्चिक राशि वालों आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। नौकरी में बॉस का सहयोग मिलेगा। जिससे आपको काफी लाभ होने की संभावना है। साझेदारी के व्यापार में तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपको किसी के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। आपके परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा। आपका सोशल सर्कल बढ़ेगा। बिजनेस रिलेटेड आपकी आज यात्रा हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें खान-पान की आदतों में सुधार करें। आपके व्यवसाय में परिवर्तन होने की संभावना है। घर में नन्हे मेहमान के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा।

आज आपके लिए शुभ रंग ग्रे और शुभ अंक 7 है। 

आज कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ?

लवमेट से आज उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन कुछ खास करने का है और आप दोनों को ऐसा करने में मजा आएगा। किसी खास प्लान के लिए दिन परफेक्ट है, जैसे कोई क्रिएटिव एक्टिविटी, छोटा सा एजुकेशनल ट्रिप और शाम को रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: यहां पढ़ें मेष राशि वालों का डिटेल राशिफल 

यहां पढ़ें वृषभ राशि वालों का डिटेल राशिफल
यहां पढ़ें मिथुन राशि वालों का डिटेल राशिफल
यहां पढ़ें कर्क राशि वालों का डिटेल राशिफल
यहां पढ़ें सिंह राशि वालों का डिटेल राशिफल
यहां पढ़ें कन्या राशि वालों का डिटेल राशिफल
यहां पढ़ें तुला राशि वालों का डिटेल राशिफल

यहां पढ़ें धनु राशि वालों का डिटेल राशिफल
यहां पढ़ें मकर राशि वालों का डिटेल राशिफल
यहां पढ़ें कुंभ राशि वालों का डिटेल राशिफल
यहां पढ़ें मीन राशि वालों का डिटेल राशिफल 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।