1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Karka Weekly Horoscope 9-15th January 2023: इस हफ्ते कर्क राशि वालों को ये एक चीज कर सकती है परेशान

Karka Weekly Horoscope 9-15th January 2023: इस हफ्ते कर्क राशि वालों को ये एक चीज कर सकती है परेशान

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Sushma Kumari
 Published : Jan 07, 2023 02:21 pm IST,  Updated : Jan 07, 2023 02:21 pm IST

Cancer Weekly Horoscope 9th to 15th January 2023 कर्क साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानिए कर्क राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल- India TV Hindi
कर्क साप्ताहिक राशिफल Image Source : INDIA TV

Karka Saptahik Rashifal कर्क साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानिए कर्क राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा और किस तरह से वो इसे बेहतर कर सकते हैं। पहले ये जानते हैं किन लोगों की कर्क राशि होती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों का जन्म 21 जून से 22 जुलाई के बीच होता है उनकी सूर्य राशि कर्क होती है। 

कर्क राशि - Karka Saptahik Rashifal 

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य कुछ ढीला रह सकता है। आपको सिर दर्द, माइग्रेन या तनाव से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए बेहतर होगा कि आप किसी भी चीज के बारे में ज्यादा न सोचें। सोचने के बजाय अपने कर्म पर भरोसा करें। ज्यादा सोचने की आदत आपको परेशान कर सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोग अपने करियर में सुधार कर सकते हैं। प्राइवेट फर्म में काम करने वालों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आप अपने हुनर से कई मुश्किलें आसान कर देंगे। प्रॉपर्टी, शेयर मार्केट या किसी भी तरह की ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश न करें, आपके साथ धोखा हो सकता है। शादीशुदा जोड़े अपने पार्टनर के प्रति वफादार रहें, नहीं तो आपके रिश्ते में तूफान आ सकता है, जिसे आप चाहकर भी संभालना मुश्किल हो सकता है।

लेखक: श्री ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं, उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। 

ये भी पढ़ें - 

Vrishabha Weekly Horoscope 9-15th January 2023: इस हफ्ते वृष राशि वालों की होगी बल्‍ले-बल्‍ले

Mesh Weekly Horoscope 9-15th January 2023: इस हफ्ते मेष राशि वालों को मिलेगा बड़ा तोहफा

Weekly Horoscope 9-15th January 2023: मिथुन, सिंह सहित इन 3 राशियों की किस्मत सूर्य की तरह चमकेगी,जानें मेष से मीन राशि का हाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।