Kumbh Rashifal 14 May 2026: कुंभ राशि के जातकों के लिए 14 मई, गुरुवार का दिन खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर्स और बॉस से कुछ नई बातें सीखने को मिल सकती हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। बिजनेस से जुड़े लोग आर्थिक योजनाओं पर गंभीरता से काम कर सकते हैं। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, परिवार और खर्चों के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। पढ़िए दैनिक कुंभ राशिफल।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज वर्कप्लेस पर सीनियर्स और बॉस के द्वारा कुछ बताया जा रहा है, तो उसे गंभीरता से लें और अपनी कमियों को जानकर उसे सुधारने का प्रयास करें। आज बिजनेस की प्रगति के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करेंगे। संतान पक्ष से आज खुशखबरी मिलेगी। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में सावधान रहें।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 7
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: गुरुवार का दिन सफलता और खुशियों भरा, लेकिन जल्दबाजी में बिल्कुल न लें आर्थिक फैसले, पढ़िए दैनिक तुला राशिफल