1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Rashifal 20 April: सोमवार को कुंभ वालों का कोई सपना हो सकता है पूरा, बिजनेस में लाभ मिलने के भी हैं योग

Kumbh Rashifal 20 April: सोमवार को कुंभ वालों का कोई सपना हो सकता है पूरा, बिजनेस में लाभ मिलने के भी हैं योग

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 19, 2026 08:12 pm IST,  Updated : Apr 19, 2026 08:12 pm IST

Kumbh Rashifal 20 April 2026: कुम्भ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन काफी अच्छा रह सकता है। आपका कोई सपना आज के दिन पूरा होने की संभावना है। पढ़िए सोमवार का कुंभ राशिफल।

Kumbh Rashifal- India TV Hindi
कुंभ राशिफल Image Source : INDIA TV

Kumbh Rashifal 20 April 2026: 20 अप्रैल 2026 सोमवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा आपके अंदर माजूद रहेगी जिसके चलते सामाजिक स्तर पर भी आप मान सम्मान पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी कुंभ वालों को सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैें।  आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के जीवन में क्या-क्या बदलाव लाएगा और इनके लिए शुभ रंग और शुभ अंक क्या होंगे, आइए जानते हैं विस्तार से। 

कुंभ रशिफल 20 अप्रैल 2026

20 अप्रैल का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोगों से हर तरह का सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, गुरुजनों के सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको वर्षों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। सोमवार के दिन किसी पुराने मित्र से मिलकर आपको खुशी मिल सकती है। सेहत को लेकर भी इस राशि के जातक सतर्क नजर आएंगे। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह राशि बदलते ही बनाएंगे जबरदस्त राजयोग, मई के महीने में 4 राशियों की होगी चांदी

Garun Puran: क्या मृत्यु के बाद 13 दिनों तक घर में ही रहती है आत्मा? क्या कहता है गरुड़ पुराण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।