Kumbh Rashifal 24 April 2026: शुक्रवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। 24 अप्रैल को शुक्र और शनि की युति से सप्तांक योग बन रहा है। मालूम हो कि कुंभ राशि के स्वामी शनि देव है, इसलिए इस योग का सीधा प्रभाव इस राशि के जातक पर पड़ेगा। शनि देव की कृपा से कुंभ राशि के जातकों का आज सभी कार्य बिना बाधा के पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी , धन का लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। तो आइए जानते हैं कि 24 अप्रैल का दिन कुंभ राशि वालों के लिए और क्या-क्या नया लेकर आ रहा है। साथ ही जानेंगे शुभ रंग और अंक के बारे में।
कुंभ राशि:
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपके उचित सहयोग और व्यवस्थित रहने से घर और व्यवसाय दोनों जगह शांत वातावरण बना रहेगा। नजदीकी यात्रा भी संभव है जो की लाभदायक रहेगी। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ भी कुछ समय बिताने से रिश्ते में मजबूती आएगी। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। साथ घर के जरूरत का सामान खरीदेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो जायेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 9
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
Saptank Yog: 24 अप्रैल को शुक्र-शनि के संयोग से बनेगा सप्तांक योग, इन राशियों पर होगी धन की वर्षा