1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Libra Weekly Horoscope 12 Dec 2022 - 18 Dec 2022: तुला राशि के जातकों की मेहनत रंग लाएगी, मिलेगा शुभ समाचार

Libra Weekly Horoscope 12 Dec 2022 - 18 Dec 2022: तुला राशि के जातकों की मेहनत रंग लाएगी, मिलेगा शुभ समाचार

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Akanksha Tiwari
 Published : Dec 12, 2022 09:54 pm IST,  Updated : Dec 12, 2022 09:54 pm IST

Libra Weekly Horoscope 12 Dec 2022 - 18 Dec 2022 तुला साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए तुला राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

tula- India TV Hindi
Libra Weekly Horoscope

Libra Weekly Horoscope 12 Dec 2022 - 18 Dec 2022 :  आपकी चंद्र राशि पर बृहस्पति की दृष्टि होने से इस सप्ताह दूसरों के सफलता को सराहकर, आप सकारत्मक छवि का लुत्फ़ ले सकते हैं। इसके लिए आपको ईर्ष्या करने से बचना चाहिए, और दूसरों का मनोबल बढ़ाने में ज़रा भी संकोच नहीं करना चाहिए। इस सप्ताह योग बन रहे हैं कि आपका कोई उपकरण या इलेक्ट्रॉनिक सामान या किसी प्राकर का कोई गैजेट खराब हो जाए। जिसपर आपको आर्थिक योजना से परे जाकर, अपना अतिरिक्त धन तक ख़र्च करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि, शुरुआत से ही अपने सामान का ध्यान रखें। 

यह भी पढ़ें: Scorpio Weekly Horoscope 12 Dec 2022 - 18 Dec 2022: इस सप्ताह आसानी से लेंगे बड़े फैसले, छात्रों के लिए समय शुभ

अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने नज़दीकी दोस्तों को बुलाएँ। क्योंकि ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढ़ाएंगे। साथ ही इस सप्ताह आप बिना कुछ ख़ास किए, आसानी से अपने परिवार के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में भी कामयाब रहेंगे।वो जातक जो किसी भी तरह के रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं, उन्हें इस सप्ताह कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

Cancer Weekly Horoscope 12 Dec 2022 - 18 Dec 2022: कर्क राशि के जातकों के घर लगा रहेगा मेहमानों का सिलसिला, कार्यक्षेत्र में मिलेंगी चुनौतियां

तुला वालों को मिलेगा शुभ समाचार

संभावना है कि आप इस दौरान अपनी क्षमता को लेकर कुछ, असमंजस की स्थिति में आ सकते है क्योंकि चंद्र राशि के पहले भाव में केतु स्थित होंगे। इससे आपके अंदर अपने करियर को लेकर असुरक्षा की भावना भी देखी जाएगी। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए किसी उच्च मान्यता वाले संस्थान में, प्रवेश लेने का सपना देख रहे जातकों की मेहनत इस सप्ताह रंग लाएगी। क्योंकि आपको कोई सुन्दर समाचार मिलने के, योग बनते दिखाई दे रहे हैं। इसलिए अपने प्रयास जारी रखें, और मेहनत से पीछे न हटें।

Gemini Weekly Horoscope 12 Dec 2022 - 18 Dec 2022: मिथुन राशि के जातकों को हो सकती है आर्थिक हानि, जल्दबाजी में न लें फैसला

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail.com)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।