Love Horoscope 20th October 2025: आज का दिन राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए बेहद उम्दा तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है मेष सहित कई राशियों को प्रेम जीवन में संभलकर आगे बढ़ना होगा। वहीं कर्क सहित कुछ राशियां आज के दिन प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव देख सकती हैं। जानिए आपकी राशि के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है?
गणेशजी कहते हैं कि एक शुष्क पतझड़ के बाद आपके जीवन में प्यार के फिर से सक्रिय होने की संभावना है। कुछ समय से आपका प्रेमी आपकी अनदेखी कर रहा था, लेकिन अब वह अपने प्रयासों को दोगना करेगा ताकि इस अनदेखी की भरपाई हो सके। प्यार में आक्रामक न हो, बल्कि उन पलों को याद करें जो कि आपके लिए इतने महत्वपूर्ण थे।
गणेशजी कहते हैं कि आप किसी भी सबंध के भावनात्मक पक्ष से अधिक जुड़े रहते हैं और इसीलिए यह नहीं समझ पा रहे कि संबंध में किस चीज की कमी है। आपको किसी ऐसे के करीब आने का मौका मिलेगा जिसके आप लम्बे समय से प्रशंसक हैं। ᅠ
गणेशजी कहते हैं कि शायद आप जितना संभाल सकते हैं आपके पास फिलहाल उससे कहीं ज्यादा है। आपके पास काफी काम होने के साथ-साथ कई सारे अफेयर भी हैं। इनके चलते आपको अपने काम के साथ समझौता करना पड़ सकता है जिससे आपको भविष्य में काफी परेशानी हो सकती है। अपने पार्टनर के साथ ईमानदार रहें और आपके पास जो है उसी में तसल्ली रखें।
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन अन्य एवं दूसरे मौके के लिए उपयुक्त है। जिन लोगों ने आपके साथ अच्छी तरह से व्यवहार नहीं किया है, वे लोग आप से मिलने या सलाह लेने आ सकते है। आज का दिन नए सिरे से अपनी दोस्ती और प्रेम को मजबूत करने का समय है।
गणेशजी कहते हैं कि आपको कहीं न कहीं यह महसूस होना शुरू हो गया है कि किसी के साथ रोमांटिक तरीके से जुड़ने में दिक्कतें ज्यादा हैं और संतुष्टि भी कोई नहीं है, फिर भी आपकी जिन्दगी में कोई एक अलग सा व्यक्ति आने वाला है जो एक बार फिर आपको विपरीत लिंग के लोगों के बारे में दोबारा सोचने पर मजबूर करेगा।
गणेशजी कहते हैं कि जहां तक संबंधों का सवाल है, यह दिन अच्छा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ एक शांत समय का आनंद ले पायेंगे। जो आपके पास है उसी के साथ खुशियां मनाएं।
तुला:
गणेशजी कहते हैं कि इस बात की बहुत आशंका है कि कोई तीसरा आदमी किसी गलत इरादे से आपके संबंध में दखलंदाजी करने की कोशिश करेगा। यह कोई ऐसा आदमी है जिसपर आप विश्वास भी करते हैं और आप इसपर निर्भर भी हैं। इसीलिए वह अगर आपके पार्टनर के बारे में कोई भी सूचना दे तो पहले उसकी छानबीन कर लें।
गणेशजी कहते हैं कि आज आप बिलकुल नये और ताजगी भरे रोमांटिक माहौल का आनंद लेंगे। आपके करीबी संबंधियों से मिलने वाला प्यार आज दिन की खासियत रहेगा। किसी तीसरे व्यक्ति को प्रेम जीवन में दखल न देने दें।
गणेशजी कहते हैं कि आज के माहौल में ही प्यार भरा है। अपने पार्टनर के लिए कोई विशेष योजना बनाकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। अगर आप किसी सबंध में हैं तो यह सबसे अच्छा समय है जब आपको अपने सबंध का शुरूआती जादू वापस लाने की कोशिश करनी चाहिए।
गणेशजी कहते हैं कि आपको अपने रिश्ते में ऐसा आभास हो रहा है की सब कुछ सही है और ये रिश्ता काफी मजबूत रहेगा और आगे तक जायेगा। ये रिश्ता शादी में भी बदल सकता है। लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले थोड़ा शांत दिमाग से सोचे और फिर आगे बढ़ें। जो आप सोच रहे है वो सही होगा या आपको कुछ ऐसा मिलेगा, जिसकी आप अभी तक अनदेखी कर रहे थे।
गणेशजी कहते हैं कि आज आप विशेष रूप से आशावादी और कूटनीतिक महसूस कर रहे हैं, इसलिए आप अपने परिवार या अपने रिश्ते कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सक्षम होंगे। आपका साथी आपके बारे में गलत सोच सकता है और कुछ शिकायत के साथ आ सकता है, लेकिन आप सहानुभूति तरीके से आसानी से इस समस्या को सुलझा लेंगे, जिससे की आपका रिश्ता और मजबूत होगा।
गणेशजी कहते हैं कि आप अपने संबंध में एक बहुत ही नाजुक मोड पर खड़े हैं और आज आपकी सोच-विचार में असामान्य स्पष्टता रहेगी। आप भावनाओं में बहे बिना बिलकुल साफ़ सोच पायेंगे कि आप फ़िलहाल कहां हैं और यहां से आपको कहां जाना है। आप यह भी आसानी से समझ पायेंगे कि आपकी जिन्दगी जिस रास्ते पर फिलहाल है आप उससे खुश हैं या नही, उसे बदलना है या नही ?
(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)
ये भी पढ़ें-
संपादक की पसंद