आज 10 अगस्त को पूरे दिन चंद्रमा बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में संचार करेंगे। चंद्रमा की यह स्थिति कुछ लोगों के लिए सुखद साबित हो सकती है। प्रेम जीवन में आयी दूरियां कम हो सकती हैं। साथ ही अच्छा समय पार्टनर के साथ बीत सकता है।आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल आजे के प्रेम राशिफल से।
मेष राशि
आज का दिन मेष वालों के लिए अच्छा रह सकता है। पार्टनर को लेकर जो गलतफहमियां आपके दिल में थीं वो दूर हो सकती हैं।
वृषभ राशि
परिवार के सदस्यों के साथ आपका समय अच्चा बीतेगा। वहीं शाम के वक्त आप लवमेट से मिल सकते हैं या उनसे घंटों फोन पर बातें कर सकते हैं।
मिथुन राशि
चंद्रमा की स्थिति के चलते आपके जीवन में रोमांस की अधिकता देखने को मिल सकती है।
कर्क राशि
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आज के दिन आपको मिल सकता है। कुछ लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने के भी योग हैं।
सिंह राशि
लव लाइफ में आज रोमांस बढ़ सकता है। अपने दिल की बातों को आप खुलकर पार्टनर के साथ साझा करेंगे जिससे उनका आप पर विश्वास बढ़ेगा।
कन्या राशि
कन्या वालों को किसी भी तीसरे शख्स को लव लाइफ में दखल नहीं देने देना चाहिए। ऐसा करेंगे तो संबंध खराब हो सकते हैं।
तुला राशि
प्रेम संबंधों के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है। आज के दिन आपो पार्टनर को अच्छा सा गिफ्ट दे सकते हैं। वहीं कुछ लोग वीकेंड पर कहीं घूमने जाने का प्लान बनाते भी नजर आएंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक वालों की लव लाइफ में किसी बाहर शख्स के दखल देने की वजह से दरार पड़ सकती है। आपको स्थिति को संभालने के लिए अपने पार्टनर से खुलकर बात करनी चाहिए।
धनु राशि
वैवाहिक जीवन में मिठास आज के दिन बढ़ सकती है। कुछ लोग लव पार्टनर के साथ मिलकर किसी पार्टी या समारोह में हिस्सा लेते देखे जा सकते हैं।
मकर राशि
मकर वालों को प्रेम संबंधों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। किसी तीसरे शख्स की सलाह पर अपने पार्टनर के बारे में गलत राय न बनाएं।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन में आज के दिन मधुरता आ सकती है। पार्टनर से इस राशि के कुछ लोगों को सरप्राइज गिफ्ट भी आज के दिन मिल सकता है।
मीन राशि
आज आप गिलेशिकवों को भुलाकर पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी अच्छे बदलाव इस राशि के जातकों को देखने को मिलेंगे।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: