1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 13 अगस्त का लव राशिफल: प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकती है चंद्र-केतु की युति, 2 राशियों को रहना होगा सावधान

13 अगस्त का लव राशिफल: प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकती है चंद्र-केतु की युति, 2 राशियों को रहना होगा सावधान

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 13, 2026 06:19 am IST,  Updated : Aug 13, 2026 06:20 am IST

गुरुवार के दिन चंद्र-केतु के बीच युति बनेगी, इस युति के चलते कुछ राशियों को प्रेम जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : MAGNIFIC

आज 13 अगस्त और गुरुवार का दिन है। आज के दिन चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सुबह के समय ही चंद्रमा का यह गोचर होगा और सिंह राशि में चंद्र-केतु के बीच युति बनेगी। इस युति के चलते कुछ राशियों को प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए ऐसे में लव राशिफल से जान लेते हैं सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। 

मेष राशि 

मेष राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। पार्टनर को लेकर कुछ गलतफहमियां आपके मन से दूर हो सकती हैं। 

वृषभ राशि 

आपके प्रेम जीवन में मिठास लौट सकती है। जो लोग पार्टनर से दूर रहते हैं वो रात के समय घंटों पार्टनर से बातें करते नजर आ सकते हैं।  

मिथुन राशि 

पार्टनर से जो गिलेशिकवे हुए हैं उनको दूर करने के लिए वार्तालाप आपको करना चाहिए। पार्टनर को लेकर गलत राय बनाना आपके लिए सही नहीं कहा जा सकता।  

कर्क राशि 

आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा आज केतु के साथ युति बनाएंगे। इसके चलते प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, सतर्कता आपको बरतनी चाहिए।  

सिंह राशि 

आज के दिन चंद्र-केतु की युति आपकी ही राशि में बनेगी। इसलिए सिंह राशि वालों को बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करना होगा नहीं तो पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है।  

कन्या राशि

कन्या वालों को भी प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता होगी, किसी तीसरे व्यक्ति की एंट्री प्रेम जीवन में दरार पैदा कर सकती है। 

तुला राशि 

आज के दिन आपको अच्छे परिणाम प्रेम जीवन में देखने को मिल सकते हैं। कुछ सिंगल लोग मिंगल भी आज के दिन कर सकते हैं। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। कुछ लोगों को पार्टनर से सरप्राइज मिलने के आसार हैं।  

धनु राशि 

पार्टनर को खुश करने के लिए आज के दिन आप उनकी पसंद का खाना बना सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में अच्छे परिवर्तन दिखेंगे। 

मकर राशि 

पार्टनर का साथ पाकर आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाते भी आप दिख सकते हैं।  

कुंभ राशि 

प्रेम जीवन की गाड़ी आज के दिन पटरी पर आएगी। कुछ लोग विवाह की बात पार्टनर से कर सकते हैं।  

मीन राशि 

मीन वाले जो लोग सिंगल हैं वो आज के दिन मिंगल कर सकते हैं। आपके जरूरी कार्यों में पार्टनर आपका साथ दे सकता है।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

13 अगस्त 2026 का राशिफल: मेष, वृष और वृश्चिक राशि के लिए खास रहेगा दिन, मिथुन और मकर राशि वालों को उठाना पड़ सकता है नुकसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।