1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Love Horoscope 15 June 2026: प्रेम जीवन में हसीन पल बिता सकते हैं इन 3 राशियों के लोग, गिलेशिकवे भी होंगे दूर, पढ़ें लव राशिफल

Love Horoscope 15 June 2026: प्रेम जीवन में हसीन पल बिता सकते हैं इन 3 राशियों के लोग, गिलेशिकवे भी होंगे दूर, पढ़ें लव राशिफल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 15, 2026 05:59 am IST,  Updated : Jun 15, 2026 06:00 am IST

Love Horoscope 15 June 2026: आज का दिन कुछ राशियों के प्रेम जीवन के लिए बेहद सकारात्मक साबित हो सकता है। पढ़ें दैनिक लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : MAGNIFIC

Love Horoscope 15 June 2026: आज सोमवार के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे साथ ही आज के दिन सोमवती अमावस्या भी है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ साबित हो सकता है और प्रेम जीवन में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि राशिचक्र की सभी राशियों का प्रेम जीवन आज कैसा रहेगा। 

मेष राशि 

चंद्रमा की तृतीय भाव में स्थिति आज आपको प्रेम जीवन में मुखर बनाएगी। खुलकर दिल की बातों को जुबां पर लाएंगे और इससे प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।  

वृषभ राशि

आज लव लाइफ में बेहद सुखद परिणाम आपको प्राप्त हो सकते हैं। आप पार्टनर को दिल से सुनेंगे और आपका ऐसा व्यवहार साथ को पसंद भी आएगा।  

मिथुन राशि 

मिथुन वालों को भावनाओं में बहकर कुछ भी ऐसा पार्टनर से नहीं कहना चाहिए जिससे उनका दिल दुखे। आज बोलने से ज्यादा सुनने का प्रयास करें तो अच्छा रहेगा। 

कर्क राशि 

प्रेम और वैवाहिक संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। संभव है कि सुबह के समय कुछ नोकझोंक के कारण आप एक दूसरे से बात न करें लेकिन शाम का समय खुशनुमा रहेगा।  

सिंह राशि 

आपके लिए नए सप्ताह की शुरुआत बेहतरीन रह सकती है। प्रेम जीवन में सुखद पल इस राशि के जातक बिता सकते हैं। पार्टनर रूठा है तो उसे मना सकते हैं। 

कन्या राशि 

आज कन्या वालों को प्रेम जीवन में बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं। पार्टनर प्यार भरी बातें करके आपको रिझाने की कोशिश कर सकता है। 

तुला राशि 

चंद्रमा की स्थिति आपमें रोमांस भर सकती है। दिन भले ही व्यस्तता से भरा हो लेकिन शाम का समय पार्टनर की बाहों में गुजर सकता है।  

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक वालों को भी प्रेम जीवन में सुखद परिणाम आज के दिन देखने को मिल सकते हैं। जो लोग पार्टनर से दूर रहते हैं वो पार्टनर से मिलने का प्लान आज के दिन बना सकते हैं।  

धनु राशि 

प्रेम जीवन की गाड़ा आज पटरी पर आएगी। आप अपनी सूझबूझ से प्रेम जीवन में आ रही दिक्कतों का समाधान निकाल सकते हैं। 

मकर राशि 

मकर राशि के सिंगल लोगों के लिए आज का दिन खास साबित हो सकता है। किसी पार्टी या समारोह में आपको किसी खास से मिलने का मौका मिलेगा।  

कुंभ राशि

आपके प्रेम जीन में जो समस्याएं बीते समय में आयी थीं उनसे आज आपको छुटकारा मिलने के योग हैं। किसी करीबी दोस्त की सलाह प्रेम जीवन में सकारात्मकता ला सकती है। 

मीन राशि 

आज मीन राशि वाले प्रेम और रोमांस से भरे नजर आएंगे। खुलकर आप अपनी बातों को पार्टनर से कहेंगे जिसके चलते लव लाइफ की गाड़ी स्मूथली चल सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

15 June 2026 Ka Rashifal: सोमवती अमावस्या के दिन चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, पारिवारिक जीवन में मिलेंगी खुशियां, पढ़ें दैनिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।