1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 17 अगस्त का लव राशिफल: किसी के बहकावे में आकर पार्टनर को लेकर गलत राय न बनाएं 3 राशियां, अलगाव की बन सकती है स्थिति

17 अगस्त का लव राशिफल: किसी के बहकावे में आकर पार्टनर को लेकर गलत राय न बनाएं 3 राशियां, अलगाव की बन सकती है स्थिति

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 17, 2026 06:34 am IST,  Updated : Aug 17, 2026 06:34 am IST

सोमवार के दिन कुछ राशियों को प्रेम संबंधों में सतर्कता बरतनी होगी। किसी शख्स की बातें सुनकर पार्टनर को लेकर गलत राय बनाना कुछ राशियों के प्रेम जीवन में अलगाव का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : MAGNIFIC

आज 17 अगस्त और सोमवार का दिन है। चंद्रमा आज के दिन कन्या राशि में संचार करते हुए शाम को तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। कुछ राशियों के प्रेम जीवन के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है, सुनी-सुनाई बातों में आकर कुछ लोग पार्टनर के साथ झगड़ सकते हैं। हालांकि कुछ राशियों के लिए दिन अच्छा भी साबित होगा। आइए ऐसे में जान लेते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल। 

मेष राशि

किसी के बहकावे में आकर पार्टनर को लेकर गलत राय न बनाएं। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करेंगे तो रिश्ते में अलगाव की स्थिति बन सकती है। 

वृषभ राशि 

वैवाहिक जीवन में आपको अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लवमेट शाम का समय पार्टनर के साथ बिता सकते हैं। 

मिथुन राशि

प्रेमी या प्रेमिका की कोई बात इस राशि के जातकों को आहत कर सकती है। हालांकि उनकी बात पर गौर करेंगे तो बात का सही अर्थ आपको पता लग जाएगा। 

कर्क राशि

प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अनुकूल साबित हो सकता है। पार्टनर का साथ और स्नेह आपको प्राप्त हो सकता है। 

सिंह राशि 

प्रेम जीवन में अहम विवाद की वजह बन सकता है। पार्टनर की भावनाओं को आपको समझना होगा और पुरानी बातों को दोहराने से बचना होगा। 

कन्या राशि

कन्या वालों को आज के दिन संभलकर चलने की आवश्यकता होगी। किसी के बहकावे में आकर पार्टनर को लेकर गलत राय न बनाएं नहीं तो अलगाव हो सकता है। 

तुला राशि

आज शाम चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर करेंगे जिससे आपके प्रेम संबंधों में निखार आ सकता है। पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिलने के आसार हैं। 

वृश्चिक राशि

आज के दिन आपके रिश्तों में गर्माहट आ सकती है। इस राशि के लोग कई गिलेशिकवों को दूर कर सकते हैं। 

धनु राशि

धनु वालों का जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा होगा। सिंगल लोग आज के दिन मिंगल कर सकते हैं।

मकर राशि 

आज के दिन पार्टनर को आपसे शिकायत हो सकती है कि आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं देते। इस शिकायत को दूर करने के लिए शाम का समय उनके साथ बिताएं। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आज के दिन आ सकती है। पुराने गिलेशिकवे आज के दिन दूर हो सकते हैं। 

मीन राशि

आज किसी तीसरे व्यक्ति की सलाह पर पार्टनर को लेकर गलत राय न बनाएं। आपका ऐसा करना रिश्ते पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

17 अगस्त को सूर्य राशि बदलते ही शनि के साथ बनाएंगे घातक षडाष्टक योग, 2 राशियां करियर और आर्थिक पक्ष को लेकर रहें सावधान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।