1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 18 अगस्त का लव राशिफल: मेष-मिथुन वाले प्रेम संबंधों में देख सकते हैं सकारात्मक बदलाव, वृषभ-वृश्चिक के साथ 3 राशियां रहें संभलकर

18 अगस्त का लव राशिफल: मेष-मिथुन वाले प्रेम संबंधों में देख सकते हैं सकारात्मक बदलाव, वृषभ-वृश्चिक के साथ 3 राशियां रहें संभलकर

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 18, 2026 06:18 am IST,  Updated : Aug 18, 2026 06:18 am IST

आज का दिन मेष और मिथुन वालों के लिए अच्छा रह सकता है। हालांकि कुछ राशियों को सतर्कता बरतने की भी आज आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी राशियों का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : MAGNIFIC

प्रेम के कारक ग्रह शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि में 18 अगस्त को चंद्रमा संचार करेंगे। चंद्रमा की स्थिति के चलते मंगलवार का दिन कुछ राशियों के लिए यादगार रह सकता है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं और साथ ही कुछ सिंगल लोग मिंगल भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का लव राशिफल। 

मेष राशि

आपको पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। प्रेम संबंध में अच्छे बदलाव आने से आपका दिन अच्छा बीतेगा। 

वृषभ राशि 

आपको आज के दिन प्रेम संबंधों में संभलकर रहना होगा। अहम की भावना को रिश्ते के बीच न आने दें। 

मिथुन राशि 

प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहद खास रह सकता है। इस राशि के जातकों को पार्टनर से कोई सरप्राइज भी आज के दिन मिल सकता है। 

कर्क राशि

आज के दिन भावनात्मक रूप से अपने पार्टनर से जुड़ सकते हैं। कुछ पुरानी उलझी हुई बातों को भी पार्टनर के साथ बैठकर सुलझा सकते हैं। 

सिंह राशि 

पार्टनर के साथ कुछ लोग घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज के दिन पार्टनर का आप पर विश्वास बढ़ेगा। 

कन्या राशि 

आपकी बातों में स्पष्टता रहेगी जिसके चलते पार्टनर आपकी ओर आकर्षित होगा। कुछ लोग पार्टनर से भविष्य को लेकर बातें करते भी नजर आ सकते हैं। 

तुला राशि 

चंद्रमा आपकी ही राशि में आज के दिन रहेंगे इसलिए आप सकारात्मक भावनाओं से ओतप्रोत रह सकते हैं। अपने दिल की बातें खुलकर पार्टनर से साझा करेंगे तो अच्छा रहेगा। 

वृश्चिक राशि

आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को प्रेम संबंधों में सतर्कता बरतनी होगी। जो बातें पार्टनर को चुभती हैं उन्हें कहने से आपको बचना होगा। 

धनु राशि

लव लाइफ में अच्छे बदलाव इस राशि के जातकों को देखने को मिल सकते हैं। कुछ लोग शाम के समय किसी अच्छी और रोमांटिक जगह पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

मकर राशि

पेशेवर जीवन में आप थोड़ा बीजी हो सकते हैं जिसके कारण पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। हालांकि, शाम के समय एक पोन कॉल भी रिश्ते में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। 

कुंभ राशि

कुंभ वालों को आज प्रेम संबंधों में सावधानी से आगे बढ़ना होगा। अगर आप चाहते हैं कि गलतफहमियां पैदा न हों तो स्पष्टता से बातें करें।

मीन राशि 

आज मीन वालों का दांपत्य और प्रेम जीवन सकारात्मक मोड़ ले सकता है। पार्टनर आपकी बातों से आकर्षित हो सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

क्या आपके मोबाइल नंबर में हैं ये अंक? बदल सकती है आपकी जिंदगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।