1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. आज के दिन गिले शिकवे हो सकते हैं दूर, दिल की बातें आएंगी जुबां पर, पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का लव राशिफल

आज के दिन गिले शिकवे हो सकते हैं दूर, दिल की बातें आएंगी जुबां पर, पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का लव राशिफल

 Published : Jul 19, 2026 06:32 am IST,  Updated : Jul 19, 2026 09:20 am IST

आज रविवार कुछ लोग गिलेशिकवों को दिल से दूर करके अपने पार्टनर से मिल सकते हैं। दिल की बातें आज जुबां पर आएंगी। आइए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : PEXELS

आज 19 जुलाई रविवार का दिन है और चंद्रमा आज पूरे दिन कन्या राशि में संचार करेंगे। आज का दिन कुछ राशियों के लिए प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है। आज के दिन दिल की बातें जुबां पर आएंगी और कुछ गलतफहमियां भी दूर हो सकती हैं। आइए ऐसे में जानते हैं सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन का हाल। 

मेष राशि 

आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। पार्टनर के साथ बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें वरना मनमुटाव हो सकता है।  

वृषभ राशि 

वृषभ राशि वालों के लिए दिन बेहतरीन साबित हो सकता है। आज पार्टनर से मुलाकात हो सकती है और गिलेशिकवे दूर हो सकते हैं। दिल की बातें जुबां पर आएंगी।  

मिथुन राशि 

मिथुन वालों के लिए दिन बेहद खास साबित हो सकता है। आप दिल में छुपी बातों को जुबां पर ला सकते हैं, ऐसा करना आपके पार्टनर को भाएगा।          

कर्क राशि 

कर्क लग्न और राशि वालों आज का दिन आपके लिए भी अच्छा साबित हो सकता है। पार्टनर के साथ मिलकर कहीं घूमने आप निकल सकते हैं।            

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा है आज आपकी वाणी में मिठास देखने को मिल सकती है। आपकी बातों से पार्टनर आकर्षित होगा और गिलेशिकवे भी आज दूर हो सकते हैं।       

कन्या राशि  

पार्टनर के प्रति आपके व्यवहार में सौम्यता देखने को मिल सकती है। गलतफमियां आज दूर कर सकते हैं और पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।            

तुला राशि 

तुला राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आपके किसी जरूरी काम को पूरा करने में लवमेट आपकी मदद कर सकता है।             

वृश्चिक राशि

आपके लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। कुछ लोग पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाते आज नजर आ सकते हैं।           

धनु राशि 

प्रेम जीवन में जो भी परेशानियां लंबे समय से चली आ रही थी वो आज दूर हो सकती है। अपने दिल की बात को आप जुबां पर ला सकते हैं।         

मकर राशि 

मकर राशि वाले आज अपनी रचनात्मकता से पार्टनर को इंप्रेस कर सकते हैं। गिलेशिकवों को भुलाने के लिए आज का दिन अच्छा है।            

कुंभ राशि 

कुंभ वालों के प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिल सकता है। शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के लिए उनका पसंदीदा भोजन बना सकते हैं।           

मीन राशि 

आज मीन वाले लव लाइफ में अच्छे बदलाव देख सकते हैं। पार्टनर में सच्चा दोस्त आपको नजर आएगा और उनके साथ अच्छा समय भी आप बिता सकते हैं।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

कुंडली में शनि का वक्री होना क्या संकेत देता है? जानें इससे जीवन में कैसे परिणाम मिलते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।