प्यार और रिश्तों के मामले में 22 अगस्त का दिन सभी राशियों के लिए अलग रहने वाला है। किसी की जिंदगी में नया व्यक्ति दस्तक दे सकता है, तो वहीं कुछ लोगों के लिए यह दिन अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका लेकर आएगा। हालांकि, कुछ राशियों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का लव राशिफल।
मेष राशि
प्यार के मामले में आपका दिन काफी खुशनुमा रह सकता है। पार्टनर और परिवार से मिलने वाला स्नेह आपको भावनात्मक रूप से संतुष्ट करेगा। पुरानी बातों को पीछे छोड़आगे की जिंदगी पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। आज मिले प्यार और खुशियों को खुलकर महसूस करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों की नजरें आज हाल ही में मिले किसी दोस्त पर टिकी रह सकती हैं। हालांकि, यह आकर्षण कुछ समय का भी हो सकता है। इसलिए भावनाओं में बहने के बजाय खुद को संभालना बेहतर होगा। बेवजह ज्यादा सोचने से बचें।
मिथुन राशि
आज किसी ऐसे व्यक्ति से डेट पर जाने का प्रस्ताव मिल सकता है, जिसकी आपने उम्मीद नहीं की होगी। यह ऑफर आपको चौंका सकता है, लेकिन दिन को लेकर सकारात्मक रहें। दोस्तों के साथ बाहर निकलना आपके मूड को बेहतर बनाएगा।
कर्क राशि
आपकी लव लाइफ में इन दिनों नए रिश्तों और छिपे हुए प्रेम संबंधों की संभावनाएं बनी हुई हैं। आज भी परिस्थितियां कुछ ऐसी ही रह सकती हैं। आपको महसूस होगा कि प्यार की दुनिया में चीजें कभी भी अचानक बदल सकती हैं। मिलने वाले पलों का आनंद लें।
सिंह राशि
आपकी मुलाकात इंटरनेट या अन्य माध्यम से किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। संभव है कि वह व्यक्ति विदेश में रहता हो। इस नए कनेक्शन को लेकर उत्साहित रहें। अगर रिश्ता सही दिशा में आगे बढ़ता है तो भविष्य में यह शादी तक भी पहुंच सकता है।
कन्या राशि
काम के सिलसिले में किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सामने वाला आपकी ओर आकर्षित हो सकता है, जिसकी वजह से आपका ध्यान काम से भटक सकता है। काम को प्राथमिकता देते हुए स्थिति को संभालें।
तुला राशि
नए पार्टनर की तलाश आज सही दिशा में आगे बढ़ सकती है। जिन लोगों और पुराने संपर्कों को आपने निराश होकर नजर अंदाज कर दिया था, उनके जरिए भी कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। खुले मन से कोशिश जारी रखें, परिणाम उम्मीद से बेहतर हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। आपकी पर्सनैलिटी और अंदाज किसी खास को प्रभावित कर सकता है। दोस्तों के साथ किसी पार्टी या इवेंट में जा रहे हैं तो आज आप सबसे अलग नजर आ सकते हैं। अच्छी तरह तैयार होकर जाएं, कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है।
धनु राशि
आपके लिए रोमांस के लिहाज से दिन बेहद अच्छा है। दोस्तों के साथ बाहर निकलने और लोगों से मिलने जुलने का मौका बनाएं। संभव है कि शाम तक आपकी मुलाकात किसी नए व्यक्ति से हो जाए। अगर किसी के प्रति आकर्षण महसूस करते हैं तो भावनाएं जाहिर करने में झिझकें नहीं।
मकर राशि
आपकी मुलाकात ऐसे नए दोस्त से हो सकती है, जो आगे चलकर उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। यह व्यक्ति भविष्य में आपका लव पार्टनर भी बन सकता है। इसलिए इस नए रिश्ते को समझने की कोशिश करें और अपनी पसंद, सपनों और उम्मीदों के बारे में खुलकर बात करें।
कुंभ राशि
आपके लिए प्यार, मस्ती और साथ में घूमना आज बेहद सुकून देने वाला रहेगा। व्यस्त जिंदगी से थोड़ा समय निकालकर पार्टनर के साथ बिताएं। उनके लिए कुछ खास और दिलचस्प करने की कोशिश करें। भविष्य की चिंता छोड़कर आज के खूबसूरत पलों को साथ मिलकर एंजॉय करें।
मीन राशि
आज आपको अपनी इंट्यूशन पर भरोसा करना चाहिए। अगर आपको महसूस हो रहा है कि आपका पार्टनर या मंगेतर आपसे कोई बात पूरी तरह ईमानदारी से साझा नहीं कर रहा है, तो मामले को टालने के बजाय शांतिपूर्वक बातचीत करें। खुलकर बात करने से स्थिति को समझने का रास्ता मिल सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर भद्रा काल नहीं माना जाता शुभ, आखिर कौन हैं भद्रा और इस दौरान क्यों नहीं बांधी जाती राखी