1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Lucky Rashiyan: 13 अप्रैल को इन 3 राशियों की पलटने वाली है किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

Lucky Rashiyan: 13 अप्रैल को इन 3 राशियों की पलटने वाली है किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

 Written By: Acharya Indu Prakash
 Published : Apr 12, 2026 02:35 pm IST,  Updated : Apr 12, 2026 02:35 pm IST

Lucky Rashiyan 13 April 2026: सोमवार का दिन इन 3 राशियों के लिए अत्यंत ही शुभ रहेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि वो लकी राशियां कौनसी हैं।

लकी राशियां- India TV Hindi
लकी राशियां Image Source : FREEPIK

Lucky Zodiac Signs: 13 अप्रैल को वरुथिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। वरुथिनी एकादशी का दिन इन 3 राशियों के लिए अत्यंत ही लाभकारी रहेगा। इन राशियों पर नारायण और माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होगी। इन राशियों के कारोबार में वृद्धि होगी। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि 13 अप्रैल 2026, सोमवार का दिन किन राशियों के लिए लकी रहेगा।

1. मिथुन राशि

सोमवार का दिन आपका दिन शानदार रहेगा। आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। किसी तरह की नई प्लानिंग को लेकर आप बड़ा फैसला कर सकते हैं। संतान की ओर से भी आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। दफ्तर में उलझा हुआ मामला सुलझ सकता है। ऑफिस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है राजनीतिक कामों में हाथ आजमा रहे लोगों को सोमवार को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी, जिससे परिवार के सदस्य खुशी से झूम उठेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

2. तुला राशि 

सोमवार का दिन आपके लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किस से भी बात करते समय अपना स्वभाव विनम्र रखेंगे , इससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस राशि के बिल्डर्स को किसी नये प्रोजेक्ट से लाभ हो सकता है। आप थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं और थकान को खुद पर हावी नहीं होने दें। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा कर लेना चाहिए। रुके हुए काम पूरे होंगे साथ ही आपका सामाजिक रुतबा बढ़ेगा। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की और खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। 

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 5

3. कुंभ राशि 

सोमवार को कारोबार में आपको अच्छा धन लाभ होगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलायेगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बेहतर होगी। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। नवविवाहिता लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी दिनचर्या और खान-पान को संयमित ही रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 1

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Varuthini Ekadashi 2026: कल रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत, जानें सटीक शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Varuthini Ekadashi 2026: वरुथिनी एकादशी पर भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना खंडित हो सकता है व्रत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।